विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2021

इंग्लैंड की गलियों में मस्ती करते नजर आए Anushka Sharma और Virat kohli, देखें तस्वीरें

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग अपनी तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें दोनों इंग्लैंड की गलियों में मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

इंग्लैंड की गलियों में मस्ती करते नजर आए Anushka Sharma और Virat kohli, देखें तस्वीरें
अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीरें
  • अनुष्का शर्मा ने विराट संग शेयर की तस्वीरें
  • इंग्लैंड की गलियों में मस्ती करते आए नजर
  • खूब पसंद की जा रही हैं दोनों की तस्वीरें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली संग इंग्लैंड के टूर पर हैं. इस दौरे पर कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. अभी सीरीज शुरू होने में टाइम है, लिहाजा अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग इंग्लैंड की गलियां घूमने निकल पड़ी हैं. इस दौरान इस जोड़े ने खूब मस्ती की. अनुष्का शर्मा ने इस दौरान की अपनी तस्वीरों को फैन्स के बीच शेयर किया है. फैन्स और सेलेब्स अनुष्का-विराट के इस मस्ती भरे अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. 

इंग्लैंड की गलियों में अनुष्का-विराट की मस्ती
अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस इस दौरान ब्राउन स्वैटशर्ट और नीले जीन्स में खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, विराट कोहली ब्लैक स्वेटशर्ट और ब्राउन ट्राउजर में हैंडसम दिख रहे हैं. दोनों सितारों के चेहरे पर आए स्माइल से नजर आ रहा है कि ये इस टूर को कितना इंज्वॉय कर रहे हैं. बीते दिनों भी अनुष्का ने फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपनी बेटी वामिका संग नजर आई थीं.

टीम इंडिया का इम्तिहान
अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली की कप्तानी भी भारतीय टीम 4 अगस्त से 6 सितंबर के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. टीम के लिए यह कड़ा इम्तिहान है क्योंकि साल 2007 से ही भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इसी दौरे पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के हाथों वर्ल्ड टेस्ट चैपिंयनशिप का खिताब भी गंवा चुकी है.

काम के मोर्चे पर अनुष्का
अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली संग साल 2017 में शादी रचाई. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं. हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बुलबुल' थी. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Anushka Sharma Photo, Anushka Sharma In England, Virat Kohli, Anushka Sharma Virat Kohli, IND Vs ENG
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com