बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों इंग्लैंड में पति विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर इस दौरान नियमित अंतराल पर अपनी तस्वीरों को शेयर कर रही हैं. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Photos) ने फिर से अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो टीम इंडिया के क्रिकटरों और आथिया शेट्टी संग नजर आ रही हैं. इस दौरान अनुष्का और विराट के अलावा केएल राहुल, आथिया शेट्टी, इशांत शर्मा, प्रतिमा सिंह, उमेश यादव और उनकी पत्नी तान्या वाधवा भी नजर आ रहे हैं.
अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीरें
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और टीम इंडिया के क्रिकेटरों की यह तस्वीरें इंग्लैंड के डरहम से आई हैं. यहां भारतीय टीम को मेजबान इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज का आगाज आगामी 4 अगस्त से होना है. अनुष्का शर्मा ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा है: "डर' हम' साथ साथ है." अनुष्का से पहले क्रिकेटर केएल राहुल ने भी टीम के सदस्यों संग अपनी स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच शेयर की थीं..
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
अनुष्का शर्मा का फैन बेस
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को कुछ ही देर में 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. फोटो पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं. अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पर 51 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, जो कि एक बहुत बड़ी संख्या है.
अनुष्का शर्मा का फिल्मी करियर
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने क्रिकेटर विराट कोहली संग साल 2017 में शादी रचाई. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं. हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बुलबुल' थी. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं