विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2017

विराट कोहली से शादी की खबर पर अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा, कही ये बात

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने की खबर बुधवार को काफी चर्चा में रही.

विराट कोहली से शादी की खबर पर अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा, कही ये बात
  • विराट और अनुष्का की शादी की खबर निकली फर्जी
  • अनुष्का ने मीडिया के सामने आकर किया खुलासा
  • अनुष्का ने कहा, बिल्कुल भी सच्चाई नहीं
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने की खबर बुधवार को काफी चर्चा में रही. सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चित टॉपिक रहा कि विराट और अनुष्का शर्मा जल्द ही शादी करने वाले हैं. यह अफवाह इतनी बढ़ गई कि खुद अनुष्का शर्मा के स्पोर्क्स पर्सन को मीडिया के सामने आकर इस फर्जी खबर का खंडन करना पड़ा. उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि शादी की अफवाह में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.

पढ़ें: ये हैं अजब क्रिकेटरों के गजब बॉलीवुड रिश्तों की कहानियां!

बता दें कि एक न्यूज चैनल ने बुधवार को यह खबर दी कि विराट और अनुष्का शर्मा अगले हफ्ते इटली में शादी करने वाले हैं. विराट को श्रीलंका के वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था. इस वजह से लोगों ने इस अफवाह को सच भी मान लिया. चैनल के सूत्रों के मुताबिक यह भी खबर दी गई थी कि इटली के मिलान में 9 से 12 दिसंबर के बीच दोनों ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रोमांटिक केमिस्ट्री के बारे में जानें क्या बोले करण जौहर?

इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया में काफी ट्वीट होने लगे और यह ट्रेंडिंग में आ गया. फिलहाल विराट श्रीलंका और भारत के बीच आखिरी टेस्ट मैच ड्रॉ खेलने के बाद दिल्ली में हैं. इस पर अभी तक विराट की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है.

 VIDEO: अनुष्का और विराट ने साथ पहुंचकर बढ़ाई महफिल की शान
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Virat Kohli, Virat Anushka, Virat Anushka Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com