भोपाल में 'सुई धागा' की शूटिंग के वक्त अनुष्का शर्मा और वरुण धवन
- भोपाल में अनुष्का और वरुण
- बस स्टॉप पर किया गया शूट
- भीड़ ने दोनों को घेरा
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कर रही हैं. हालांकि फिल्म के सूत्रों के मुताबिक भोपाल का शूट पूरी तरह से खत्म हो गया है. भोपाल की शूटिंग को रैपअप करने से पहले बस स्टॉप पर आखिरी सीन फिल्माया गया. अनुष्का और वरुण के शूटिंग को देखने के लिए बस स्टॉप पर भारी-भरकम भीड़ जुटी. दोनों ही एक्टर को देखने के लिए भोपाल की जनता ने चारों तरफ से घेर लिया. इस सीन में जहां अनुष्का शर्मा रूठी हुई दिखाई दे रही हैं, तो वहीं वरूण उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं.
Leaked Pics: 'सुई धागा' के लिए इतनी बदल गईं Anushka Sharma, पहचान पाना हुआ मुश्किल
बता दें कि भोपाल में शूटिंग के दौरान वरुण और अनुष्का के फैन क्लब ने सेट की कई तस्वीरें साझा की. एक अन्य फोटो में वरुण पिंक शर्ट और ट्राउजर लुक में मूंछों के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि अनुष्का ने ब्लू साड़ी के साथ ग्रे स्वेटर पहन रखा है. 'सुई धागा' की पटकथा मनीष शर्मा ने लिखी है.

'दम लगा के हइशा' के निर्देशक शरत कटारिया ने इसे निर्देशित किया है. 'सुई धागा - मेड इन इंडिया' आत्मनिर्भरता की कहानी है, जो 27 सितंबर को रिलीज होगी.
VIDEO: मुंबई में विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में शामिल हुईं कई हस्तियां
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anushka Sharma, Varun Dhawan, Anushka Varun Shooting At Bus Stop In Bhopal