विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2022

क्या हॉलीवुड फिल्म किल बिल की रीमेक है कृति की अगली फिल्म, प्रतिशोध लेती महिला के रोल में दिखेंगी एक्ट्रेस, जानें डिटेल्स 

जाने माने निर्देशक अनुराग  कश्यप के मार्गदर्शन में कृति सेनोन ने एक्टिंग वर्कशॉप शुरू कर दी है साथ ही वे डायलॉग और लैंग्वेज कोचिंग भी ले रही हैं. करीबी सूत्रों के अनुसार, यह अनुराग कश्यप द्वारा हिंदी सिनेमा में लिखी गई अब तक की सबसे खराब महिला पात्रों में से एक है.

क्या हॉलीवुड फिल्म किल बिल की रीमेक है कृति की अगली फिल्म, प्रतिशोध लेती महिला के रोल में दिखेंगी एक्ट्रेस, जानें डिटेल्स 
निर्देशक अनुराग  कश्यप की अगली फिल्म में दिखेंगी कृति
नई दिल्ली:

फिल्म मिमी में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ कृति  की दुनिया  में अपनी एक धाक जमा ली है. वह अपने किरदार को वास्तविक रूप देने में वे कोई कसर नहीं छोड़ती. जाने माने निर्देशक अनुराग  कश्यप के मार्गदर्शन में उन्होंने एक्टिंग वर्कशॉप शुरू कर दी है साथ ही वे डायलॉग और लैंग्वेज कोचिंग भी ले रही हैं. करीबी सूत्रों के अनुसार, यह अनुराग कश्यप द्वारा हिंदी सिनेमा में लिखी गई अब तक की सबसे खराब महिला पात्रों में से एक है. सूत्र का  मानना है की , "यह एक बेहद भावनात्मक फिल्म है और कृति के चरित्र द्वारा प्रतिशोध की भावना को पर्दे पर पहले कभी नहीं देखा गया है. यह पूरी तरह से ब्रूट रॉ पॉवर  है".

अभिनेता निखिल द्विवेदी, जिन्होंने बतौर निर्माता मल्टी  वीमेन ड्रामा फिल्म  "वीरे दी वेडिंग" प्रोड्यूस किया था. फिल्म ने  बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाई थी  और अब वे इस  फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. यह अफवाह थी कि उक्त फिल्म कल्ट हॉलीवुड फिल्म, किल बिल की रीमेक है, लेकिन निर्देशक अनुराग कश्यप ने हमेशा इससे इनकार किया है और बहुत ही क्रिप्टिक रिप्लाई दिया कि  "यह एक ओरिजिनल  है". इस फिल्म की शूटिंग नवम्बर में शुरू की जाएगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, Anurag Kashyap Upcoming Film, Anurag Kashyap Next Film, Anurag Kashyap All Movies, Kriti Senon, Kriti Senon Instagram, Kriti Senon Video, Kriti Senon Upcoming Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com