विज्ञापन

एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने ट्रेन मारपीट मामले पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरी घटना का सच

अरावली एक्सप्रेस मारपीट मामले में नाम आने के बाद एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि ट्रेन में हंगामा करने वाली महिला वह नहीं हैं और गलत पहचान के कारण उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है.

एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने ट्रेन मारपीट मामले पर तोड़ी चुप्पी, बताया पूरी घटना का सच
Antarra Banerjee
instagram

हाल ही में 31 वर्षीय मॉडल और वेब सीरीज एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी का नाम हाल ही में अरावली एक्सप्रेस में आरपीएफ और टीसी के साथ कथित मारपीट के मामले में चर्चा में आया था. शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. ताजा जानकारी के अनुसार, मारपीट की आरोपी महिला अंतरा बनर्जी नहीं थीं, बल्कि गलत पहचान की वजह से एक्ट्रेस का नाम इस विवाद से जुड़ गया.

'ट्रेन में हंगामा करने वाली महिला मैं नहीं

मामला तूल पकड़ने और अपनी छवि पर असर पड़ता देख अंतरा बनर्जी ने सामने आकर सफाई दी है. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि ट्रेन में आरपीएफ और टीसी के साथ हंगामा करने वाली महिला वह नहीं हैं और उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है. अंतरा का आरोप है कि कुछ मीडिया चैनलों और ऑनलाइन पोर्टलों ने गलत पहचान के चलते उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर खबरें प्रकाशित कीं. उन्होंने कहा कि इस भ्रामक रिपोर्टिंग से उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है.

माफीनामा प्रकाशित करने की मांग

वहीं अब मामले को लेकर एक्ट्रेस ने उन सभी पोर्टल्स से तुरंत अपनी तस्वीर हटाने और साथ ही जानकारी सुधारने और माफीनामा प्रकाशित करने की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 12 अगस्त को बांद्रा-गंगानगर अरावली एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला  के जरिए आरपीएफ जवानों और टिकट चेकर पर कथित तौर पर रेजर ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया था. शुरुआती FIR में महिला का नाम अंतरा बनर्जी बताया गया, जिसके बाद कई लोगों ने उसे एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी समझ लिया.

दर्ज हुई एफआईआर के अनुसार, ट्रेन में रेजर ब्लेड से हमला करने वाली महिला की पहचान ठाणे की रहने वाली 31 साल की अंतरा सोहम बनर्जी के रुप में हुई थी, जो कथित रूप से शूटिंग के सिलसिले में सूरत जा रही थीं. आरोप है कि सफर के दौरान  किसी बात को लेकर उन्होंने हंगामा किया और आरपीएफ की एएसआई यामिनी कांत मिश्रा, टिकट चेकर हरिकेश त्रिपाठी के साथ मारपीट करते हुए उनपर रेजर ब्लेड से हमला किया, जिसमें उसने खुद को भी घायल कर लिया.

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

आरोपी महिला और एक्ट्रेस का नाम एक जैसा होने की वजह से सोशल मीडिया पर मिस लीड की स्थिति पैदा हो गई. इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में टीवी और वेब सीरीज एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी की तस्वीरों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया., जिससे विवाद और बढ़ गया. अब एक्ट्रेस ने इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए गलत रिपोर्टिंग के खिलाफ आवाज उठाई है.

आपके लिए और भी

 वायरल किस विवाद पर फिर भड़के कॉमेडियन, बोले- 'ऐसे काम युवाओं को करते हैं गुमराह
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Antara Banerjee, Entertainment, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com