- अंकिता लोखंडे ने शेयर किया साल 2011 का वीडियो
- सुशांत सिंह राजपूत के साथ मनाती दिखीं दिवाली
- वीडियो ने किया सुशांत के फैन्स को भावुक
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को इस दुनिया से गए एक साल का वक्त हो चला है, लेकिन उनके फैन्स आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं. आज दिवंगत एक्टर की पुण्यतिथि पर हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है. अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी सुशांत को याद करते हुए उनके कई वीडियो बैक टू बैक शेयर कर रही हैं. अंकिता ने साल 2011 की दिवाली का एक अनदेखा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं. एक्ट्रेस की इस वीडियो ने एक बार फिर फैन्स को भावुक कर दिया है.
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande Video) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों एक गाने पर खूबसूरत तरीके से डांस कर रहे हैं. इस दौरान दोनों ने काले कपड़े पहने हुए हैं. अंकिता वीडियो को शेयर करते हुए लिखती हैं, ‘केवल इन्हीं यादों के साथ रह गई हूं. आप हमेशा याद किये जाएंगे. दिवाली 2011'. अंकिता के इस वीडियो पर फैन्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘दिल तोड़ देने वाला वीडियो है ये'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘पहले वह सुरक्षित हाथों में हुआ करते थे'.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस तरह से अंकिता (Ankita Lokhande) के इस वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही इमोशनल भी हो रहे हैं. यही वजह है कि महज कुछ ही घंटों में वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. गौरतलब है कि बीते साल 14 जून के ही दिन सुशांत (Sushant Singh Rajput) ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं