- अन्नया पांडे के इंडस्ट्री में 2 साल पूरे
- इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर किया सभी का धन्यवाद
- बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं अनन्या
अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने आज इंडस्ट्री में 2 साल पूरे कर लिए हैं. इन दो वर्षों में एक्ट्रेस को आगे बढ़ते हुए और एक परफ़ॉर्मर के रूप में बदलते हुए देखा है. अनन्या ने शो-बिज में पैर जमाने के बाद से हर बार खुद को साबित कर दिखाया है. अपने फिल्मी सफर को दिखाते हुए एक्ट्रेस ने कुछ खास पलों को फैंस के साथ साझा किया है. अनन्या (Ananya Panday) ने इंडस्ट्री में 2 साल पूरे होने पर कहा है, "पिछले दो वर्षों में यह एक शानदार सफर रहा है और मैं वास्तव में बहुत आभारी और धन्य हूं जो अपने सपने को जी रही हूं. अपने आस-पास के सभी लोगों के प्यार, प्रोत्साहन, ज्ञान और सलाह के बिना यहां होना संभव नहीं था".
अनन्या (Ananya Panday 2 Years In Film Industry) आगे कहती हैं, "उन सभी तकनीशियन, निर्देशकों, डीओपी और अभिनेताओं की हमेशा आभारी हूं, जिनके साथ मैंने काम किया, क्योंकि मैंने उनमें से हर एक से बहुत कुछ सीखा है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी. यह सब मेरे प्रशंसकों के बिना संभव नहीं था (मैं उन्हें यहां अननियन्स नाम से संबोधित करूंगी- एक ऐसा शब्द जो उन्होंने खुद के लिए तैयार किया है) जो असीम प्यार वे मुझे पर हर दिन बरसाते हैं. वह मुझे दोगुना काम करने के लिए प्रेरित करता है. मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी कड़ी मेहनत करती रहूंगी, अपने आप को चुनौती देती रहूंगी. कभी भी सीखना बंद नहीं करूंगी और फिल्म के सेट पर और भी बहुत सारे एडवेंचर के लिए तैयार हूं".
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Ananya Panday Instagram Story
इसके साथ ही अनन्या (Ananya Panday) कहती हैं कि, "यह बहुत कठिन समय है, ऐसे में सब जल्द से जल्द ठीक हो जाए ये आशा और प्रार्थना करती हूं और मैं सभी के लिए प्यार और प्रार्थना भेज रही हूं. उम्मीद है कि फिल्मों का जादू बहुत जल्द वापस आएगा". वहीं, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "Forever grateful for the love that pours in everyday ❤️ #2YearsOfSOTY2".

Ananya Panday Instagram Story
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अनन्या पांडे ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था. अनन्या (Ananya Panday) ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से लेकर अपनी हर फिल्मों में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. पहले उन्होंने कॉलेज में एक लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसके बाद 'पति पत्नी और वो' में अनन्या ने एक मैच्योर लड़की और हाल ही में आई फिल्म 'खाली पीली' में एक बंबईया लड़की की भूमिका निभाई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं