पिछले कुछ दिनों से बी-टाउन में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं. मनीष मल्होत्रा के फैशन इवेंट के बाद से तो हर किसी की नजर इन्हीं पर थी. इसके बाद ये NMACC के कल्चरल इवेंट में भी साथ-साथ नजर आए. लोग बातें बनाते रहे हालांकि इन दोनों ने ना इस पर हां कहा और ना ही इन खबरों को झूठ बताया. अब भी अनन्या ने इस मामले पर चुप ही रहना पसंद किया. जब उनसे पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, क्यूरियस होना अच्छी बात है. लोगों को अंदाजा लगाने दीजिए कि मैं किसे डेट कर रही हूं.
अनन्या ने सीधे-सीधे किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया कि वो डेट तो जरूर कर रही हैं. चलिए अभी नहीं बता रहीं तो कोई बात नहीं कुछ दिन बाद पता चल जाएगा कि आखिर इनकी लाइफ में चल क्या रहा है. फिलहाल वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'ड्रीम गर्ल-2', 'खो गए हम कहां' और 'कॉल मी बे' में नजर आने वाली हैं. अनन्या इन फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं और काफी उम्मीदें लिए हुए हैं. क्योंकि इससे पहले उनकी दो फिल्में दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विजय देवरकोंडा के साथ आई लाइगर और अमेजन प्राइम पर आई गहराइयां दोनों ही खास नहीं रहीं. अब देखना होगा कि अनन्या के खाते में इस साल कोई हिट फिल्म आती है या नहीं. वैसे ड्रीम गर्ल-2 अच्छा परफॉर्म कर सकती है. इसके पहले पार्ट को भी खूब पसंद किया गया था और फैन्स को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं