विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2021

अमृता अरोड़ा मलाइका के साथ देख रही थीं लजीज व्यंजनों के सपने, बड़ी बहन ने खोला ये राज

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में अमृता कुछ सोचती नजर आ रही हैं.

अमृता अरोड़ा मलाइका के साथ देख रही थीं लजीज व्यंजनों के सपने, बड़ी बहन ने खोला ये राज
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बहन अमृता संग शेयर की तस्वीरें
  • मलाइका अरोड़ा ने बहन अमृता संग शेयर की फोटो
  • खाने के बारे में सोच रही थीं अमृता
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के साथ आराम फरमाती नजर आ रही हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों एक्ट्रेस आराम से बिस्तर पर लेटी हुई हैं. इस तस्वीर में जहां अमृता अपने चेहरे पर हाथ रखकर कुछ सोच रही हैं, वहीं, मलाइका पोज दे रही हैं.


तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कैप्शन भी बेहद ही मजेदार लिखा है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुझे लगता है कि अमृता सोच रही है कि उसका अगला खाना क्या होगा. और मैं, वो खाना खा चुकी हूं." मलाइका अरोड़ा की इस क्यूट तस्वीर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के करियर की बात करें तो हाल ही में वह 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में बतौर जज नजर आई थीं. इस शो में मलाइका अरोड़ा के साथ-साथ गीता कपूर और टेरेंस लेविस भी जज की भूमिका में नजर आए थे. हालांकि, कोविड पॉजिटिव होने के कारण एक्ट्रेस को शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा था और उनकी जगह कुछ दिनों के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने ली थी. लेकिन कोविड-19 से ठीक होते ही मलाइका अरोड़ा ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की. मलाइका अरोड़ा करियर के अलावा फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Amrita Arora, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora And Amrita Arora Photos, Amrita Arora Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com