विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2024

अमिताभ बच्चन नहीं थे जया बच्चन की पहली पसंद, बिग बी से पहले इस सुपरस्टार से हुआ था 'गुड्डी' को प्यार

सभी लोगों को जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी के बारे में पता है. पर क्या आप जानते हैं कि बिग बी जया बच्चन की पहली पसंद नहीं थे.

अमिताभ बच्चन नहीं थे जया बच्चन की पहली पसंद, बिग बी से पहले इस सुपरस्टार से हुआ था 'गुड्डी' को प्यार
धर्मेंद्र और जया बच्चन से जुड़ा मजेदार किस्सा

बॉलीवुड के वीरू यानी धर्मेंद्र, ही-मैन के नाम से भी जाने जाते हैं. एक समय था जब लड़कियां उनके लिए कुछ भी करने को तैयार थीं और उनकी एक तगड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग थी. सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बल्कि खुद जया बच्चन भी कभी धर्मेंद्र को पसंद किया करती थीं. बीते साल रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आए. इस फिल्म के रिलीज से पहले धर्मेद्र ने जया बच्चन से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया. फिल्म गुड्डी में जया और धर्मेंद्र ने साथ में काम किया था, ये किस्सा उसी फिल्म के दौरान का है.

धर्मेंद्र पर फिदा थीं जया

जया बच्चन धर्मेंद्र की दमदार पर्सनालिटी पर फिदा था. इस बीच उन्हें फिल्म गुड्डी में साथ में काम करने का मौका मिला. धर्मेंद्र के साथ काम करने को लेकर वह काफी एक्साइटेड थीं, हालांकि वह थोड़ी शर्मीली स्वभाव की थी. ऐसे में फिल्म की शूटिंग के लिए धर्मेंद्र के सेट पर आने पर जया सोफे के पीछे से छुपकर उन्हें देखा करती थीं. धर्मेंद्र ने मीडिया से बात करते हुए उन पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि ‘वो जया जी का मेरे प्रति प्यार और सम्मान था. मैं लंबे समय से जया और अमिताभ को जानता हूं. हमने शोले की शूटिंग के दौरान बहुत सारा वक्त साथ गुजारा है. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं'.

जया ने माना था धर्मेंद्र के लिए अपनी पसंद

जया बच्चन ने एक बार कॉफी विद करण के शो में धर्मेंद्र को लेकर इस बात को स्वीकार किया कि वह उन्हें पसंद किया करती थी. जया ने धर्मेंद्र से अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा था, ‘जब मैं उनसे पहली बार मिली थी तो बेहद घबरा गई थी और सोफे के पीछे छुप गई थी. मुझे नहीं पता था कि इतने हैंडसम आदमी के सामने क्या करना है. मुझे अब भी याद है वे सफेद ट्राउजर और सफेद शर्ट में ग्रीक गॉड जैसे लग रहे थे.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan, Dharmendra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com