विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2021

इस दिन रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की 'चेहरे', बिग बी ने वीडियो शेयर कर दी यह चेतावनी

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चेहरे' की रिलीज डेट सामने आ गई है. लेकिन खास बात यह कि बिग बी ने फैन्स को एक खास चेतावनी भी दी है.

इस दिन रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की 'चेहरे', बिग बी ने वीडियो शेयर कर दी यह चेतावनी
'चेहरे' फिल्म की रिलीज डेट जारी, अमिताभ बच्चन ने दी चेतावनी
  • चेहरे की रिलीज डेट आई सामने
  • अभिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर कर दी चेतावनी
  • बड़े चेहरे आएंगे फिल्म में नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में अब एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने का सिलसिला जारी हो चुका है अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' के बाद अब लंबे समय से चर्चाओं में बनी फिल्म 'चेहरे' की भी रिलीज डेट सामने आ गई है. जी हां, अब फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है. 'चेहरे' फिल्म 27 अगस्त  को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म का निर्देशन, रूमी जाफरी ने किया है और इस फिल्म के निर्माता आनंद पंडित हैं. फिल्म अमिताभ बच्चन,स इमरान हाशम और रिया चक्रवर्ती भी हैं. दिलचस्प यह कि अमिताभ बच्चन ने 'चेहरे' को लेकर यह चेतावनी भी दी है. 

अमिताभ बच्चन ने कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने 'चेहरे' के नए ट्रेलर के साथ फिल्म की नई तारीख बताते हुए कहा, 'अगर आप  में से किसी ने कोई अपराध या जुर्म किया हो तो बहुत संभल के यहां से गुजरिएगा, क्योंकि ये खेल आपके साथ भी खेला जा सकता है.' इस ट्रेलर के कैप्शन में वे लिखते है कि ️'सावधान आपको चेतावनी दी गई है! #FaceTheGame के लिए तैयार रहें, क्योंकि ये इलजाम आप पर भी लग सकता है. 27 अगस्त को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.; 

ये बड़े चेहरे नजर आएंगे फिल्म में 
बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, अन्न कपूर, रघुबीर यादव, सिद्धांत कपूर और धृतिमान चक्रवर्ती नजर आएंगे. आपको याद दिला दें कि पहले यह फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की डेट को बढ़ा दिया गया था. इस फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने कहा है कि- 'पूरी टीम ने मेहनत की है. हम सभी इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहते थे. सभी इस फिल्म के रिलीज डेट के फिक्स होने पर काफी खुश हैं.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chehre Release Date, Chehre, Amitabh Bachchan, Rhea Chakraborty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com