विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2020

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में किया बड़ा ऐलान, एक लाख लोगों को देंगे मुफ्त राशन...

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कोरोना वायरस से जंग के लिए यह ऐलान किया है.

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में किया बड़ा ऐलान, एक लाख लोगों को देंगे मुफ्त राशन...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग के लिए किया ये ऐलान
  • अमिताभ बच्चन ने किया बड़ा ऐलान
  • कोरोनावायरस से जंग के लिए किया ये दान
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में लगातार बढ़ती जा रही है. इस कारण देश में 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जनता की मदद के लिए सामने आ रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर एक खबर सामने आई है कि वह कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिए 'मदर एसोसिएशन' के एक लाख सदस्यों को 1 महीने का राशन देंगे. यह खबर फिल्म ट्रेड समीक्षक कोमल नाहटा (Komal Nahta) ने ट्वीट करके दी है.

कोमल नाहटा ने एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है, "अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) All India Film Employee's' Confederation (AIFEC) के सभी 1 लाख सदस्यों को 1 महीने का राशन मुफ्त देंगे. यह खबर AIFEC के अशोक दुबे ने दी है." कोमल नाहटा के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं. 

बता दें, इससे पहले बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी जनता की मदद के लिए कई बड़े ऐलान किये थे. जिसमें उन्होंने अपने 4 मंजिला ऑफिस को आइसोलेशन सेंटर बनाने की पेशकश भी की थी. वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने गरीबों की मदद के लिए 25 करोड़ रुपये का दान पीएम केयर फंड में दिया था. वहीं, बता दें, भारत में कोरोनावायरस से अबतक 109  लोगों की मौत हो चुकी है और 4067 इसके संक्रमण के शिकार हुए हैं. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 232 है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान 32 लोगों की मौत हुई है और 693 नए मामले सामने आए हैं. कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा. बता दें कि देश में कोरोना फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Donate For Coronavirus, Amitabh Bachchan Donates 1 Month Ration, Amitabh Bachchan Twitter, Komal Nahta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com