फिल्म ओह माय डॉग (Oh My Dog) का बीते दिनों ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म को फैंस का प्यार मिल रहा है. जब से इस फिल्म की घोषणा हुई थी, दर्शक यह जानने के लिए इच्छुक थे कि आखिर इस फिल्म में दर्शकों को क्या नया दिखने वाला है. फिल्म एक तरीके से पशु प्रेमियों के लिए है, जो पेट लवर्स हैं और जानवरों को बचाने का मिशन लेकर चल रहे हैं. वैसे तो जानवरों पर बॉलीवुड में काफी फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें 'तेरी मेहरबानियां' और 'इट्स एंटरटेनमेंट' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और पवन मल्होत्रा जैसे दिग्गज एक्टर्स नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म को अमित राय (Amit Rai) ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले अमित राय, अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को भी डायरेक्ट कर चुके हैं. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. हाल ही में फिल्म मेकर अमित राय ने एनडीटीवी से बात की और फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा.
डायरेक्टर ने ये कहा
डायरेक्टर अमित राय ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा प्यार मिल रहा है. हमारी फिल्म में स्टार नहीं, कहानी महत्वपूर्ण है. इस तरीके की फिल्म को प्यार मिलना बहुत बड़ी बात है. हम चाहते हैं कि लोग परिवार के साथ फिल्म को देखने के लिए आएं. एक्टर ने आगे कहा कि कुछ लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि इस फिल्म में भी अक्षय कुमार को कास्ट करना था. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि फिल्म की स्क्रिप्ट में अक्षय कुमार फिट नहीं बैठ रहे थे. यह जिस तरीके की कहानी है, उसमें अक्षय कुमार के लिए कुछ खास नहीं था. यह एक रियलिस्टिक कहानी है.
ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव पर फूटा मलाइका अरोड़ा का गुस्सा, बेजुबान जानवर के साथ बुरे व्यवहार पर कहा- बहुत ही घटिया हरकत
आगे उन्होंने कहा, बॉलीवुड में काफी जानवरों पर फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन यह फिल्म उन सभी फिल्मों से काफी अलग हैं. फिल्म में भावना होना बहुत जरूरी है. जैसे भले ही आपके परिवार वालों से आपकी नहीं बनती हो. लेकिन फिल्म में अगर ऐसा दिख रहा हैं और आप उस भावना से जुड़ रहे हो तो वही फिल्म दर्शकों पर असर करती है. जब आप जानवरों को प्यार देते हैं तो जानवर भी आपको उल्टा प्यार देते हैं. इस फिल्म में दर्शकों को प्यार देखने के लिए मिलेगा और यह जानवर और इंसानों के बीच में आम बात है.
यह सभी के लिए है
डायरेक्टर ने आगे कहा कि यह फिल्म सभी वर्गों के लिए है,चाहे किसी के पास पेट्स हो या ना हो या तो कोई जानवर को प्यार करता है या नहीं, कहानी ऐसी लिखी गई है. मुझे लगता है जिनके पास पेट्स नहीं है, वो ज्यादा इस फिल्म को पसंद करेंगे. काफी समय से हम देख रहे हैं कि बच्चों के लिए फिल्म नहीं बनी है. हमारा काम था कि जब बच्चे फिल्म देखने जाएं तो एक उम्मीद लेकर जाएं. डायरेक्टर ने आगे बोला कि काफी समय से हमको खबर देखने को मिलती हैं कि किसी स्ट्रीट डॉग ने बुजुर्ग या बच्चों पर हमला किया है. ईश्वर की कृपा से अभी तक यह मेरे साथ नहीं हुआ है. लेकिन जिनके साथ हुआ है, मेरा उनके साथ पूरा सपोर्ट रहेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब चीज जिस जगह पर हो रही हैं, उसका जिम्मेदार कौन है? आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्योंकि वो जुबान से बात नहीं करते, लेकिन हम लोग जुबान से बात करते हैं.
ये भी पढे़ं- प्रभास की स्पिरिट से पहले संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म का आया पहला रोमांटिक गाना, बोले- दिल में जगह बना लेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं