विज्ञापन

खेसारी लाल यादव पर फूटा मलाइका अरोड़ा का गुस्सा, बेजुबान जानवर के साथ बुरे व्यवहार पर कहा- बहुत ही घटिया हरकत

मलाइका अरोड़ा ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर गुस्सा जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया और लिखा- कौन है ये बेवकूफ?

खेसारी लाल यादव पर फूटा मलाइका अरोड़ा का गुस्सा, बेजुबान जानवर के साथ बुरे व्यवहार पर कहा- बहुत ही घटिया हरकत
खेसारी लाल यादव पर मलाइका अरोड़ा का भड़का गुस्सा, बेजुबान डॉग के लिए लगाई क्लास

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बात रखती हुईं नजर आती हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने छात्र आंदोलन पर भी अपना रिएक्शन दिया. हालांकि फैंस के बीच अब उनका नया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि पोस्ट में उन्होंने बेजुबान डॉग के साथ हुई बदसुलूकी पर गुस्सा जाहिर किया. इतना ही नहीं उन्होंने पोस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को भी आड़े हाथ ले लिया, जो एक पोज देने के दौरान एक स्ट्रीट डॉग के साथ बुरे बर्ताव के दौरान कथित तौर पर मौजूद थे. इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें बेवकूफ भी कहा. 

मलाइका अरोड़ा ने जाहिर किया गुस्सा

Latest and Breaking News on NDTV

पैपराजी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा ने रिशेयर किया और लिखा, "ये लोग कौन हैं भाई??? और ये आदमी कौन है जो पोज दे रहा है??? बहुत ही घटिया हरकत है." सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  राज कपूर का कालजयी गाना, जिसमें मुकेश ने आखिरी बार दी आवाज, 51 साल बाद लिरिक्स देते हैं जिंदगी की सीख

वीडियो में क्या था खास

मलाइका अरोड़ा द्वारा रिशेयर की गई वायरल क्लिप में खेसारी लाल यादव एक इवेंट में पैपराजी के लिए पोज देते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनके पैरों के पास ग्रीन कार्पेट पर एक स्ट्रीट डॉग शांति से लेटा हुआ नजर आ रहा है. शुरुआत में, एक्टर कुत्ते को धीरे से हटाने की कोशिश करते हुए इशारा करते हैं ताकि फोटो सेशन जारी रह सके. लेकिन, जब डॉग नहीं हटता तो एक असिस्टेंट पास आती है और उसे पैर से हल्का सा धक्का देकर वहां से खींच ले जाती हुई नजर आ रही है.  हालांकि इस वीडियो पर अभी तक सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव ने रिएक्शन नहीं दिया है. 

मलाइका अरोड़ा और खेसारी लाल यादव के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. इसके अलावा वह सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था. वहीं भोजपुरी बवाल में भी इन दिनों वह नजर आ रहे हैं. 

मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वह अरबाज खान की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई गानों में अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीता है. इसके अलावा वह कई रियलिटी शो को जज करते हुए नजर आती हैं. 

ये भी पढ़ें-  रामायण के जटायु, जामवंत और शूर्पणखा अब कैसे दिखते है, इंटरनेट पर वायरल वीडियो, इस अंदाज में एक्टर्स आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com