साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक वेणु गोपाल रेड्डी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रोमांचकम' का पहला गाना 'राधा रमना' गुरुवार को रिलीज कर दिया गया, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाने का पोस्टर रिलीज कर लिखा, "फिल्म 'रोमांचकम' का पहला गाना पेश करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. यह गाना हमारे संगीत कार्य की शुरुआत से ही मेरे साथ जुड़ा हुआ है. जब मैंने इस गाने को सुना तो इसने मुझे एहसास दिलाया कि ये फिल्म हमने क्यों बनाई थी. उम्मीद है कि यह गाना हर किसी के दिल में भी उसी तरह अपनी जगह बना लेगा, जैसे इसने मेरे दिल में बनाई है."
गाने में दिखी रोमांटिक कैमेस्ट्री
गाने को वासुकी वैभव ने अपनी आवाज देने के साथ-साथ संगीतबद्ध भी किया है और बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं. कुछ हफ्ते पहले निर्माताओं द्वारा फिल्म की एक झलक जारी किए जाने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है. इसकी शुरुआत में सुमंत प्रभास और अनंतिका सनिल कुमार के किरदारों को एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ दिखाया गया है. शुरुआत देखकर लगता है कि यह जोड़ी एक-दूसरे के लिए ही बनी है, लेकिन वीडियो के दूसरे हिस्से में दोनों किरदार एक-दूसरे से नफरत करने लगते हैं.
ये भी पढे़ं- राज कपूर के लिए मुकेश का आखिरी गाना, 51 साल पहले मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा बोल, बन गया सदाबहार गीत
रोमांचकम के बारे में
फिल्म में अभिनेता उपेंद्र लिमये का किरदार भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है. झलक से ऐसा संकेत मिलता है कि फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. उपेंद्र लिमये, सुमंत प्रभास, अनंतिका सनिलकुमार के अलावा इस फिल्म में वेंकटेश काकुमानु, नरेंद्र रवि, मणि एगुर्ला और साई सोहन सहित कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी (छायांकन) पवन पप्पुला ने संभाली है, जबकि संगीत वासुकी वैभव ने दिया है. यह फिल्म 3 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
स्पिरिट के साथ तैयार हैं संदीप रेड्डी वांगा
संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट 2027 की मचअवेटेड फिल्म है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रभास, तृप्ति डिमरी और प्रकाश राज नजर आने वाले हैं. फिल्म की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसके बाद फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है.
ये भी पढे़ं- पंचायत को टक्कर देने वाली TVF की वो सीरीज, 29 दिन से प्राइम वीडियो टॉप 10 पर है राज, 5 एपिसोड में दिखा गांव
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं