गदर 2 अभी भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है. यह 2023 की सबसे बड़ी फिल्म रही. सनी देओल और अमीषा पटेल ने हमें तारा सिंह और सकीना से फिर से प्यार करवा दिया. हिट जोड़ी ने गदर 2 को 2023 में एक बड़ी चीज बना दिया. फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और भी कई एक्टर्स थे. गदर 2 2023 की सबसे चर्चित फिल्म थी और पूरा बॉलीवुड फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुआ था. सनी देओल और अमीषा को उनकी एक्टिंग के लिए सराहा गया. जब से फिल्म बड़ी हिट हुई है तब से गदर 3 के बारे में चर्चा शुरू हो गई है. फैन्स सनी देओल और डायरेक्टर अनिल शर्मा की तरफ से जल्द ही इस अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं.
हालांकि हाल ही में अमीषा पटेल ने डायरेक्टर अनिल शर्मा के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बात की और कहा कि उन्हें और सनी देओल को सेट पर क्रिएटिल तौर पर काफी प्रॉब्लम होती थी. उन्होंने कहा कि फिल्म में उन्हें बहुत सारे सुधार करने पड़े क्योंकि फिल्म को उस दिशा में ले जाया जा रहा था जिससे वे खुश नहीं थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अमीषा पटेल ने गदर 3 के बारे में बात की
उन्होंने कहा कि वे दोनों उस फिल्म में लगभग घोस्ट डायरेक्टर की तरह थे. अमीषा ने आगे कहा कि डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ एक और छिपा हुआ एजेंडा था और वह गदर 2 बनाने से भटक रहे थे. उनके दोस्त कुणाल गूमर ने कदम बढ़ाया और इसलिए फिल्म को सही रास्ते पर लाया गया वरना गदर 2 गटर होने वालि थी. उसी इंटरव्यू में अमीषा ने गदर 3 के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं लेकिन वह कुछ शर्तों पर ही फिल्म करेंगी. वह फिल्म तभी करेंगी जब तारा और सकीना के किरदारों को एक साथ अच्छा स्क्रीन टाइम दिया जाएगा क्योंकि वे फिल्म का बेस हैं. उन्होंने कहा कि गदर 2 उनके ऑन-स्क्रीन बेटे की शादी की बातचीत के साथ खत्म हुई लेकिन वह कभी भी ऑन-स्क्रीन सास का रोल नहीं करेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं