अमेजन (Amazon) के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन जेफ बेजोस (60) अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज (55) से शादी करने जा रहे हैं. ये शादी कोलोराडो के एस्पेन में 28 दिसंबर को होगी और इस शादी का खर्च सुनेंगे तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. क्योंकि इसमें 200-300 करोड़ नहीं बल्कि 5000 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं. शादी का खर्च 600 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है जो कि रुपये में करीब पांच हजार करोड़ बैठता है. डेलीमेल में छपी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि शादी के लिए केविन कॉस्टनर के 160 एकड़ के रेंच को चुना गया है. शादी से पहले के सभी सेलिब्रेशन पॉश सुशी रेस्त्रां मात्सुहिसा में होंगे. इसे 26 और 27 दिसंबर के लिए बुक करवाया गया है.
शादी में शामिल होंगी बड़ी-बड़ी हस्तियां
बेजोस और संचेज की शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होने वाले हैं. साल 2023 में उन्होंने जो सगाई की थी इसमें बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और क्रिस जेनर जैसे मेहमान पहुंचे थे. जब सगाई में ये लोग मौजूद थे तो शादी में ना हों ऐसा कैसे हो सकता था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रपोज करते हुए दिया था 20 कैरेट का हीरा
बेजोस ने सांचेज को प्रपोज करने के लिए जो अंगूठी दी उसमें दिल की शेप का एक हीरा था. ये हीरा 20 कैरेट का था. अगर आप सोच रहे हैं कि सांचेज क्या करती हैं तो बता दें कि सांचेज एक ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट रह चुकी हैं. वो हेलिकॉप्टर पायलट और ब्लैक ऑप्स एविएशन की फाउंडर भी हैं.
2019 में टूटी थी लॉरेन की शादी
बेजोस के साथ रिश्ते की शुरुआत से पहले साल 2005 में लॉरेन ने हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी. ये शादी 13 साल चली और साल 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया. पैट्रिक के साथ उनके दो बच्चे हैं. बेटे का नाम इवान और एक बेसी ऐला हैं. वहीं बेजोस ने भी साल 2019 में अपनी पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया था. दोनों की शादी साल 1994 में हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं