विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2018

आलिया भट्ट ने 24 साल छोटे भाई को बांधी राखी, अबराम-सुहाना ने भी इस अंदाज में मनाया रक्षा बंधन...देखें Photo

बॉलीवुड में रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, और बॉलीवुड (Bollywood) के स्टार किड्स की रक्षा बंधन पर धूम रही. अबराम (Abram), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और सुहाना की तस्वीरें हुईं वायरल.

आलिया भट्ट ने 24 साल छोटे भाई को बांधी राखी, अबराम-सुहाना ने भी इस अंदाज में मनाया रक्षा बंधन...देखें Photo
आलिया भट्ट ने करण जौहर के बेटे यश जौहर के बांधी राखी
  • आलिया भट्ट ने मनाई राखी
  • करण जौहर के बेटे के बांधी राखी
  • सुहाना-अबराम की फोटो भी हुई वायरल
नई दिल्ली: बॉलीवुड में रक्षा बंधन (Raksha Bandhan)  का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, और बॉलीवुड (Bollywood) के स्टार किड्स की रक्षा बंधन पर धूम रही. सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साहेबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) जहां सारे दिन बहनों से घिरे हुए थे, वहीं आलिया भट्ट ने अपने 24 साल छोटे भाई की कलाई पर राखी बांधी तो वहीं सुहाना खान और अबराम भी राखी का त्योहार मनाते नजर आए. इन सारे स्टार किड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए हैं. 

Video: सपना चौधरी को लगा इश्क का रोग, हरियाणवी छोरी का रोमांटिक अंदाज देख हो जाएगा प्यार
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on


रक्षा बंधन पर तैमूर अली खान के छूटे पसीने, बहनों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड में रहे...देखें Photo

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर आलिया भट्ट और अपने बेटे यश जौहर की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें आलिया भट्ट यश की कलाई पर राखी बांध रही हैं. यश भी आलिया भट्ट के साथ बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पोज दे रहा है. करण जौहर ने इस फोटो के साथ लिखा हैः "बड़ी बहन का प्यार!!! आलिया भट्ट और यश!!! हैप्पी रक्षा बंधन."
निरहुआ-पवन सिंह का अपनी बहन को लेकर प्यार देखकर हो जाएंगे इमोशनल, देखें भोजपुरी Rakhi Songs
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on


कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के स्वैग का फिर चला जादू, सलमान के बाद कैटरीना कैफ भी फंसीं- देखें Video

यही नहीं, शाहरुख खान के बच्चे सुहाना और अबराम भी रक्षा बंधन का त्योहार मनाते नजर आए. शाहरुख खान ने अबराम और सुहाना की राखी बंधन सेलिब्रेशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर डाली है और बहुत ही प्यारा सा कोट भी लिखा हैः महिलाओं के सम्मान के वादे के साथ राखी का त्योहार संपन्न हुआ. महिलाओं का सम्मान करना आपको प्रेरित करता है और आपको नैतिक रूप से मजबूत भी बनाता है. सभी भाई अपनी बहनों का सम्मान करें.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Abram Suhana Khan, Yash Johar, Alia Bhatt Karan Johar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com