विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2019

RRR: 'बाहुबली' के डायरेक्टर राजामौली के साथ काम करेंगी आलिया भट्ट, अजय देवगन भी आएंगे नजर

RRR: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को 'बाहुबली (Baahubali)' का साथ मिल गया है. जी हां, यह एकदम सही है. आलिया भट्ट 'बाहुबली (Baahubali)' फेम डायरेक्ट एस.एस. राजामौली (S.S. Rajamouli) के साथ उनकी अगली फिल्म RRR में काम करने जा रही हैं.

RRR: 'बाहुबली' के डायरेक्टर राजामौली के साथ काम करेंगी आलिया भट्ट, अजय देवगन भी आएंगे नजर
RRR: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को मिली बाहुबली (Baahubali) डायरेक्टर राजामौली की फिल्म RRR
  • राजामौली की फिल्म में दिखेंगी आलिया भट्ट
  • जूनियर एनटीआर और राम चरण हैं एक्टर
  • RRR में लीड रोल करेंगी आलिया
नई दिल्ली:

RRR: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को 'बाहुबली (Baahubali)' का साथ मिल गया है. जी हां, यह एकदम सही है. आलिया भट्ट 'बाहुबली (Baahubali)' फेम डायरेक्ट एस.एस. राजामौली  (S.S. Rajamouli) के साथ उनकी अगली फिल्म RRR में काम करने जा रही हैं. यह पहला मौका होगा जब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) साउथ की किसी फिल्म को करेंगी. तेलुगू फिल्म RRR में सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) नजर आएंगे. आलिया भट्ट ने RRR को लेकर ट्वीट किया है और बाहुबली फेम डायरेक्टर के साथ काम करने को लेकर खुशी भी जताई है. वैसे भी आलिया भट्ट का बॉलीवुड में जमकर सिक्का चल रहा है. हाल ही में उनकी फिल्म 'कलंक (Kalank)' का टीजर रिलीज हुआ है. RRR में अजय देवगन (Ajay Devgn) भी हैं.

Rahul Gandhi के इस अंदाज से इम्प्रेस हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस, कर डाला यह Tweet

 

 

अमिताभ बच्चन ने पीएम नरेंद्र मोदी के Tweet पर किया रिप्लाई, लिखा- लोकतंत्र का पवित्र ग्रंथ है संविधान...

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने ट्विटर पर इस खबर का ऐलान करते हुए लिखाः 'आज मैं बहुत ही खुश महसूस कर रही हूं. इस शानदार कास्ट और टीम के साथ इस खूबसूरत सफर की शुरुआत के लिए अब और इंतजार नहीं होता. शुक्रिया राजामौली सर, मुझे आपके डायरेक्शन में काम करने का मौका देने के लिए.' इस तरह आलिया भट्ट ने राजामौली के साथ काम करने को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार किया है.

 

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने आमिर खान, सलमान खान को टैग कर किया Tweet तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने यूं दिया जवाब

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से पहले इस खबर की जानकारी RRR मूवी के ऑफिशियल Twitter हैंडल से दी गई थीः 'फिल्म में आपका स्वागत है आलिया. हमें खुशी है कि आप हमारी फिल्म में लीड रोल निभाने जा रही हैं. एडवांस में ही हैप्पी बर्थडे और आपका हमारे साथ सफर शानदार रहे.' आलिया भट्ट का जन्मदिन 15 मार्च को आता है, इस तरह उन्हें जन्मदिन से पहले ही गिफ्ट मिल गया है. RRR का बज लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और फिल्म के बहुत भव्य होने की उम्मीद है.

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt In RRR, Ss Rajamouli, Baahubali Director, Junior NTR, Ram Charan, SS Rajamouli's RRR, Ajay Devgn, RRR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com