अक्षय कुमार फिल्म फिल्म मेकर महेश मांजरेकर की फिल्म वेडात मराठे वीर दौडले सात से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. बुधवार को मुंबई में आयोजित पीरियोडिक ड्रामा के मुहूर्त समारोह में इसकी घोषणा की गई. अक्षय कुमार ब्लैक पैंट के साथ सफेद शर्ट में डैशिंग लग रहे थे, जबकि महेश मांजरेकर ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी शामिल हुए. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में अभिनेता छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे.
अपने रोल में बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि यह एक सपने के सच होने के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है. "छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. इस तरह के एक महान व्यक्तित्व की भूमिका निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं. यह एक सपने के सच होने जैसा है. यह एक बहुत बड़ी भूमिका है. मैं कहना चाहूंगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इवेंट के दौरान महेश मांजेराकर ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार के साथ काम करने की उनकी इच्छा थी और इस भूमिका के लिए मैं उनके अलावा किसी अन्य अभिनेता को नहीं देख सका. हम एक निश्चित व्यक्तित्व और लुक चाहते थे और अक्षय की एक हिंदू राजा की भूमिका निभाने के लिए उपयुक्त छवि हैं."
वसीम कुरैशी द्वारा निर्मित वेडात मराठे वीर दौडले सात दिवाली 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह चार क्षेत्रीय भाषाओं - मराठी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. इस बीच अक्षय कुमार आखिरी बार राम सेतु में नजर आए थे.
ओरहान की हैलोवीन पार्टी में इब्राहिम अली खान, अहान शेट्टी समेत दिखे कई सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं