बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक तोहफा देते हुए फिल्म 'हैवान' को लेकर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी. जिसे उन्होंने जिंदगी को देखने का नजरिया बदलने वाला वीडियो बनाया है.
वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि हर चीज वैसी नहीं होती जैसी पहली नजर में दिखाई देती है. कभी जो बुरा नजर आता है, उसके पीछे कोई दूसरी कहानी छिपी हो सकती है और जिसे हम अच्छा समझते हैं, जरूरी नहीं कि वह सच में वैसा ही हो.
जन्मदिन पर फैंस के साथ शेयर किया नजरिया बदलने वाला वीडियो
अक्षय ने फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरे जन्मदिन पर एक छोटी-सी बात... जो बुरा दिखाई देता है, वह हमेशा बुरा नहीं होता, और जो अच्छा दिखाई देता है, वह हमेशा अच्छा नहीं होता. शायद यही बात मुझे 'हैवान' ने सिखाई है. इतने सालों से आपने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए शुक्रिया. इस शुक्रवार मैं आपको अपना एक ऐसा रूप दिखाने वाला हूं, जिसे आपने पहले नहीं देखा है. सिनेमाघरों में मिलते हैं. प्यार और दुआओं के साथ, आपका अक्षय'.
अक्षय कुमार का शेयर किया वीडियो यहां देखे
खतरनाक हत्यारे का किरदार निभा रहे हैं अक्षय
गौरतलब है कि अक्षय ने 'हैवान' में जिस कैरेक्टर में वे नजर आने वाले हैं, वह उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग होने वाला है. इस फिल्म में अक्षय कुमार एक खतरनाक हत्यारे का किरदार निभा रहे हैं. जो बाहर से काफी सुलझा और सामान्य दिखाई देता है, लेकिन उसके अतीत में छिपी कई परेशानियां के कारण वह इतना खतरनाक हो जाता है कि सामने रहने पर कोई उसके इस रूप को देख नहीं पाता.
11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी हैवान
कहानी में अक्षय का सामना सैफ अली खान के किरदार से होता है,सैफ फिल्म में एक दृष्टिबाधित मार्शल आर्ट्स कलाकार की रोल निभा रहे हैं, जो एक छोटी बच्ची को बचाने के लिए अक्षय के किरदार का सामना करता है. फिल्म में दोनों के बीच जमकर एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. 'हैवान' के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैं. दोनों इससे पहले 2008 में आई फिल्म 'टशन' में साथ नजर आए थे. अब प्रियदर्शन के निर्देशन में दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगे. फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
आपके लिए और भी
ये Video भी देखें:
भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं