विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2025

मम्मी के बर्थडे पर इमोशनल हुए अजय देवगन, खूबसूरत तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर कर यूं लिख डाली दिल की बात

इस पोस्ट में उन्होंने एक खूबसूरत सी फोटो शेयर की है और अपनी मम्मी के लिए खास मैसेज भी लिखा है. चलिए जानते हैं अजय देवगन ने किस अंदाज में अपनी मम्मी के बर्थ डे पर उन्हें खास तरीके से विश किया है. 

मम्मी के बर्थडे पर इमोशनल हुए अजय देवगन, खूबसूरत तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर कर यूं लिख डाली दिल की बात
मम्मी के बर्थडे पर इमोशनल हुए अजय देवगन, शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

अजय देवगन बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी फैमिली की वैल्यू भी बनाकर रखी है. वो एक अच्छे हसबैंड और फादर होने के साथ साथ एक बहुत लविंग सन भी हैं. जो अपनी मम्मी को बहुत सम्मान देते हैं. उनके बर्थडे के मौके पर अजय देवगन ने मम्मी वीना देवगन के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने एक खूबसूरत सी फोटो शेयर की है और अपनी मम्मी के लिए खास मैसेज भी लिखा है. चलिए जानते हैं अजय देवगन ने किस अंदाज में अपनी मम्मी के बर्थ डे पर उन्हें खास तरीके से विश किया है. 

अजय देवगन का पोस्ट

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो अपनी मम्मी के कंधे में हाथ डालकर खड़े हैं. अजय देवगन का फेस अपनी मम्मी वीना देवगन की तरफ है. वो उन्हें देखकर स्माइल कर रहे हैं. वीना देवगन के फेस पर भी प्यारी सी स्माइल है. इस पोस्ट में अजय देवगन ने लिखा कि उन्हें प्यार करना और उनसे प्यार पाना, जिंदगी का सबसे बड़ा सुख है. आगे उन्होंने लिखा कि आपकी स्माइल कभी फेड न हो और दिल खुशियों से भरा रहे. आगे उन्होंने लिखा हैप्पी बर्थडे मां लव यू ऑलवेज.

जल्द इस रोल में दिखेंगे अजय

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन बहुत जल्द दे दे प्यार दे के सिक्वल दे दे प्यार दे 2 में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत लीड रोल में होंगी. और आर माधवन इस फिल्म में उनके पापा बने दिखाई देंगे. आपको बता दें कि फिल्म के पहले भाग में तब्बू भी लीड रोल में थीं. जो अजय देवगन की फर्स्ट वाइफ बनी थीं. तब्बू इस बार भी फिल्म में मौजूद होंगी. उनके अलावा जिमी शेरगिल, आलोक नाथ और इनात सूद भी अहम रोल अदा करते नजर आएंगे. अजय देवगन की ये फिल्म 14 नवंबर 2025 को रिलीज हो सकती है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Devgn, Veena Devgan, Actor Ajay Devgn, Ajay Devgn Mother, Ajay Devgn Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com