विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2022

न्यासा देवगन का लेटेस्ट फोटो में ग्लैमरस लुक देख कर बोले फैंस- काजोल से ज्यादा स्टाइलिश है 

न्यासा ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह पोज देती दिख रही हैं. उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस ने इस पर काफी सारे लाइक कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने इस फोटो पर कमेंट किया है, प्रिंसेस न्यासा. वहीं दूसरे ने लिखा है- सनशाइन. 

न्यासा देवगन का लेटेस्ट फोटो में ग्लैमरस लुक देख कर बोले फैंस- काजोल से ज्यादा स्टाइलिश है 
न्यासा देवगन दोस्तों के साथ पोज देते हुए
नई दिल्ली:

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन काफी टैलेंटेड हैं. हाल ही में उनकी एक डांस वीडियो वायरल हुई थी, जिसे काफी पसंद किया गया. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली न्यासा आए दिन फ्रेंड्स और फैमिली के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह पोज देती दिख रही हैं. उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस ने इस पर काफी सारे लाइक कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने इस फोटो पर कमेंट किया है, प्रिंसेस न्यासा. वहीं दूसरे ने लिखा है- सनशाइन. 

हाल ही में क्लिक की गई इस फोटो में न्यासा अपनी दो गर्लफ्रेंड और मेल फ्रेंड ओरहान के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं. तस्वीर के लिए न्यासा ने मुस्कुराते हुए पोज़ दिया है. एक हाथ में उन्होंने फोन लिया है और दोस्तों के साथ खड़ी हैं. न्यासा ने सफेद रंग की एक शॉर्ट साटन ड्रेस पहनी है. बालों को लूज रखा है और गुलाबी हील सैंडल पहनी है. 
बता दें कि हाल ही में मनीष मलहोत्रा के लि लैक्मे फैशन वीक में न्यासा ने मॉडलिंग की. उन्होंने मल्टी कलर्ड क्रॉप टॉप और हाई स्लिट ब्लैक स्कर्ट के ऊपर ब्लेजर पहना था. मनीष ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- nysadevgan Gorgeoussssssss.  

शो में न्यासा के अलावा शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, जाह्नवी कपूर, महीप कपूर, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा भी नजर आए थे. एक फोटो में न्यासा को मनीष, शनाया और जान्हवी के साथ भी देखा गया था. न्यासा काजोल और अजय देवगन की  बड़ी बेटी हैं. उनका एक छोटा भाई युग है. न्यासा फिलहाल स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं. इससे पहले, वह अपने स्कूल के अंतिम वर्षों के दौरान तीन साल के लिए सिंगापुर में थी. 

ये भी देखें : तेजस्वी प्रकाश की शानदार नई सवारी: ऑडी Q7

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nysa Devgan, Nysa Devgan Age, Nysa Devgan Biography, Nysa Devgan Birthdday, Nysa Devgan Dance On Aishwarya Rai Song, Nysa Devgan Dance School Function, Nysa Devgan Dance Video, Nysa Devgan Education, Nysa Devgan Fashion, Nysa Devgan Height, Nysa Devgan Instagram, Nysa Devgan Latest Photo, Nysa Devgan Looks, Nysa Devgan Movie, Nysa Devgan New Video, Nysa Devgan Photo, Nysa Devgan Pics, Nysa Devgan School, Nysa Devgan Kajrare Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com