विज्ञापन

जब शाहरुख से ऐश्वर्या हो गई थी हर्ट, 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों से करवाया बाहर, वजह भी नहीं बताई

  ऐश्वर्या राय ने अपने दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई शानदार परफॉर्मेंस दी हैं. हालांकि करियर के पीक पर ऐश्वर्या को कुछ ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. कहा जाता है कि उन्हें शाहरुख खान के साथ वाली पांच फिल्मों से हटा दिया गया था.

जब शाहरुख से ऐश्वर्या हो गई थी हर्ट, 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों से करवाया बाहर, वजह भी नहीं बताई
शाहरुख से ऐश्वर्या हो गई थी हर्ट
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय ने अपने दो दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई शानदार परफॉर्मेंस दी हैं. 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में ऐश्वर्या राय ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और स्क्रीन पर अपनी जबरदस्त मौजूदगी से बॉलीवुड पर राज किया. फिर भी अपने करियर के पीक पर ऐश्वर्या को कुछ ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. कहा जाता है कि उन्हें शाहरुख खान के साथ वाली पांच फिल्मों से हटा दिया गया था और उनमें से लगभग सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. इन फैसलों के लिए उन्हें कभी कोई वजह नहीं बताई गई.
 
क्या शाहरुख खान ने ऐश्वर्या को 5 फिल्मों से हटाया था?

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने तीन हिट फिल्में मोहब्बतें, देवदास और जोश में साथ काम किया. उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी, खासकर मोहब्बतें और देवदास फैंस को बहुत पसंद आई. हालांकि, कहा जाता है कि बाद प्रोफेशनल मतभेदों की वजह से शाहरुख खान ने ऐश्वर्या को कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया जिनमें वह लीड रोल में थीं. सिमी गरेवाल के शो ' Rendezvous' में एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने माना था कि उन्हें शाहरुख खान के साथ वाली कम से कम पांच फिल्मों से हटा दिया गया था. इनमें 'वीर-ज़ारा', 'कल हो ना हो' और 'चलते-चलते' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल थीं, जिन्हें जाहिर तौर पर उन्हें ध्यान में रखकर ही लिखा गया था. ऐश्वर्या ने कहा कि उन्हें कभी कोई वजह नहीं बताई गई, जिससे वह हैरान, दुखी और निराश महसूस कर रही थीं. उन्होंने बताया, कुछ फिल्में थीं जो मेरे साथ होने वाली थीं, लेकिन अचानक, बिना किसी वजह के, वे फिल्में नहीं हो पाईं.जब सिमी ने ऐश्वर्या से पूछा कि क्या फिल्मों से हटने का फैसला उनका था, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, यह मेरा फैसला नहीं था. जाहिर है, आप हैरान और कन्फ्यूज हो जाते हैं और दुख भी होता है. आप इसके बारे में सोचते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सफाई मांगने की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था. "क्या और क्यों, इस बारे में सवाल करना मेरे स्वभाव में नहीं है.

यह भी पढ़ें- मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर 

शाहरुख खान ने क्या कहा
बाद में शाहरुख खान ने कुछ फिल्मों से ऐश्वर्या को हटाने पर अफसोस जताया. उन्होंने माना कि यह एक गलती थी और इस बात पर जोर दिया कि वह हमेशा से उनकी बहुत करीबी दोस्त रही हैं. 2003 में इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "किसी के साथ प्रोजेक्ट शुरू करना और फिर बिना किसी गलती के उन्हें बदल देना बहुत मुश्किल होता है. यह बहुत दुखद है क्योंकि ऐश एक अच्छी दोस्त हैं. व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि मैंने गलत किया. लेकिन एक प्रोड्यूसर के तौर पर यह सही फैसला था.मैंने ऐश से माफी मांगी. 

SRK ने अपनी फिल्मों से ऐश्वर्या को क्यों हटाया
ऐसी अफवाहें थीं कि शाहरुख खान ने ऐश्वर्या को कुछ फिल्मों से इसलिए हटाया क्योंकि उस समय सलमान खान के साथ उनके रिश्ते में दिक्कतें चल रही थीं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या को 'चलते-चलते' फिल्म के लिए साइन किया गया था, लेकिन सलमान खान के सेट पर आने और हंगामा करने के बाद उन्हें बीच में ही हटा दिया गया. माना जाता है कि शाहरुख खान के साथ उनकी बहस भी हुई थी, जिसका असर इस फैसले पर पड़ा होगा. कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि ऐश्वर्या राय को लेकर तनाव के कारण 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच हाथापाई हुई थी. पांच साल बाद 2013 में बाबा सिद्दीकी की पार्टी में दोनों एक्टर्स के बीच सुलह हो गई. बाद में शाहरुख खान 'ऐ दिल है मुश्किल' (2016) में ऐश्वर्या राय के साथ एक खास रोल में नजर आए.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Bachchan, Aishwarya Rai News, Aishwarya Rai News In Hindi, Aishwarya Rai Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com