विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2021

ऐश्वर्या राय ने लंबे समय बाद शेयर की तस्वीर- बोलीं धन्यवाद इतना प्यार देने के लिए

ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके माता पिता मुस्कुराते हुए खड़े हैं

ऐश्वर्या राय ने लंबे समय बाद शेयर की तस्वीर- बोलीं धन्यवाद इतना प्यार देने के लिए
ऐश्वर्या राय ने शेयर की माता पिता की तस्वीर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं. उनके द्वारा की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है. हाल ही में ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है. यह ऐश्वर्या के माता-पिता की तस्वीर है. इस तस्वीर के साथ ही वे दोनों को शादी की 52 वीं सालगिरह की शुभकामनाएं देती हैं. ऐश्वर्या की मां वृंदा और दिवंगत पिता कृष्णराज राय की यह पुरानी तस्वीर है. जिसे ऐश्वर्या ने रीपोस्ट किया है.

शेयर की माता पिता की तस्वीर 
ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके माता पिता मुस्कुराते हुए खड़े हैं. इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही ऐश्वर्या लिखती हैं- 'हैप्पी एनिवर्सरी डियर, डार्लिंग मॉमी डोडा-डैडीअज्जा लव यू और आप सभी के इतना ज्यादा प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद हमेशा अपना आशीर्वाद बनाएं रखें' ऐश्वर्या के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर शुभकामनाएं दे रहे हैं. बता दें कि ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का साल 2017 में निधन हो गया था. 

7 घंटे चली थी पूछताछ
आपको बता दें कि पनामा पेपर्स लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने ऐश्वर्या राय से पूछताछ की थी. सात घंटे की इस पूछताछ में उनसे 37 सवाल पूछे गए. इस दौरान उन्हें तीन बार ब्रेक दिया गया था. उन्होंने एजेंसी को दस्तावेज भी दिए थे. ये मामला 2016 के इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स द्वारा पनामा की कानूनी फर्म मोसैक फोंसेका से जुड़ा है इसलिए इसे 'पनामा पेपर्स' कहा जाता है. अब ऐश्वर्या के सवालों के बाद हो सकता है कि अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ की जाए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Viral Photo, Aishwarya Rai Instagram, Aishwarya Rai Parents Wedding Anniversary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com