ऐश्वर्या राय का हर एक अंदाज निराला है. उनकी एक झलक देखकर ही फैंस दीवाने हो जाते हैं. आज भी ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की नई एक्ट्रेस फीकी पड़ जाती हैं. ऐश्वर्या की तस्वीर वैसे तो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, लेकिन आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ ऐसी अनदेखी तस्वीरें जिन्हें देखकर आप भी यही कहेंगे मिसेज बच्चन तो बिल्कुल अपने मां की परछाई हैं. इन तस्वीरों में वो बेहद प्यारी लग रही हैं. ऐश्वर्या की उनकी मां के साथ भी बहुत सारी फोटोज हैं. इसमें उनकी मिस वर्ल्ड के समय की भी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. ऐश्वर्या का ऐसा अंदाज फैंस ने कभी नहीं देखा होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐश्वर्या की अनदेखी तस्वीरें
ऐश्वर्या राय बच्चन की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. ऐश्वर्या की बचपन की एक फोटो है जिसमें वो अपनी मां के साथ केक काटती नजर आ रही हैं. उनकी क्यूटनेस देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. वायरल हो रही सारी फोटोज में ऐश्वर्या के साथ उनकी मां नजर आ रही हैं. फिर वो चाहे यंग एज की हो या मिस वर्ल्ड बनने के बाद की. ऐश्वर्या के स्ट्रगल में उनकी मां ने हमेशा साथ दिया है. आज भी ऐश्वर्या अपनी मां के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं.
एक बार फिर फैंस हुए दीवाने
ऐश्वर्या राय बच्चन की मां के साथ फोटो देखकर लोग कह रहे हैं कि वो अपनी मां पर ही गई हैं. एक ने लिखा- मां पर गई है बस पहले ब्यूटी को लेकर इतना लोगों को पता नहीं था. वहीं दूसरे ने लिखा- बिल्कुल मां जैसी लगती है. एक ने लिखा- मां अपने समय में ज्यादा सुंदर होगी.बता दें ऐश्वर्या राय हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में गई थीं. ऐश्वर्या फिल्म फेस्टिवल में बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं. ऐश के हाथ में चोट लगी हुई थी फिर भी उन्होंने कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक किया था. उनकी कान्स से फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं