विज्ञापन

भाभी ऐश्वर्या राय की ये आदत ननद श्वेता बच्चन को करती है परेशान! करण जौहर के शो पर बताई थी अंदर की बात

श्वेता बच्चन ने तो बातों ही बातों में इतना तक कह दिया था कि अभिषेक मां जया बच्चन से ज्यादा पत्नी से डरते हैं लेकिन एक्टर ने उन्हें तुरंत चुप करवाया था.

भाभी ऐश्वर्या राय की ये आदत ननद श्वेता बच्चन को करती है परेशान! करण जौहर के शो पर बताई थी अंदर की बात
ऐश्वर्या की किस आदत से परेशान रहती हैं ननद श्वेता
Social Media
नई दिल्ली:

बच्चन फैमिली के डायनैमिक्स को लेकर फैन्स में खासी एक्साइटमेंट रहती है. हर कोई जानना चाहता है कि उनके फेवरेट सितारों के परिवार में सब कुछ कैसे चलता है. किसकी किससे ज्याद बनती है और किससे ठनती है. बस इसी वजह से जब श्वेता बच्चन, करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं तो करण ने उनसे घर से जुड़ा एक सवाल किया था. इस सवाल के जवाब में श्वेता ने उन्हें बताया था कि उन्हें अपनी भाभी ऐश्वर्या राय की कौन सी बात बिल्कुल पसंद नहीं है. पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के एक पुराने एपिसोड में, जिसमें श्वेता और उनके एक्टर भाई अभिषेक बच्चन शामिल हुए थे, होस्ट करण जौहर ने श्वेता से पूछा कि उन्हें अपनी भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन की कौन सी बातें पसंद हैं, कौन सी नापसंद हैं और कौन सी बातें वह बर्दाश्त करती हैं.

श्वेता ने करण को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें यह बात बहुत पसंद है कि ऐश्वर्या ने अपनी पहचान खुद बनाई है और वह एक बेहतरीन मां हैं. ऐश्वर्या के बारे में अपनी नापसंद बात बताते हुए श्वेता ने कहा कि वह फोन कॉल और मैसेज का जवाब देने में बहुत ज्यादा टाइम लेती हैं.  उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह बात बिल्कुल पसंद नहीं है कि उन्हें फोन कॉल और मैसेज का जवाब देने में बहुत समय लगता है."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram

एपिसोड के रैपिड-फायर राउंड के दौरान, करण जौहर ने श्वेता से पूछा, "बेहतर एक्टर कौन है - अभिषेक या ऐश्वर्या?" और बिना एक पल भी सोचे, श्वेता ने अपने भाई को चुना, जिससे कई लोग हैरान रह गए. इस एपिसोड का एक और वायरल मोमेंट तब आया जब अभिषेक ने बताया कि उन्हें किससे ज्यादा डर लगता है - अपनी पत्नी ऐश्वर्या से या अपनी मां जया बच्चन से. करण ने अभिषेक से पूछा, "आपको किससे ज्यादा डर लगता है, अपनी पत्नी से या अपनी मां से?", जिस पर अभिषेक ने जवाब दिया, "मेरी मां से." हालांकि, श्वेता ने बीच में कहा, "पत्नी से," जिस पर अभिषेक ने उनसे कहा, "यह मेरा रैपिड-फायर है, चुप रहो."

यह भी पढ़ें: करोड़ों की लग्जरी गाड़ी में बैठने पर ट्रोल हुईं मैथिली ठाकुर, कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब बोलीं- हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या पहली बार 1999 में अपने साथ किए गए पहले प्रोजेक्ट, "ढाई अक्षर प्रेम के" के फोटो शूट के दौरान मिले थे. "कुछ ना कहो", "धूम 2", "सरकार राज", "उमराव जान", "गुरु" और "रावण" जैसे कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम करने के बाद, ऐश्वर्या और अभिषेक ने आखिरकार 20 अप्रैल, 2007 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में बड़ी ही धूमधाम से शादी की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Shweta Bachchan, Karan Johar, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com