विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2022

Actress Domestic Voilence: घरेलू हिंसा का दर्द झेल चुकी हैं ये खूबसूरत हसीनाएं, पार्टनर पर लगाए थे संगीन आरोप

बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो घरेलू हिंसा का दर्द झेल चुकी हैं. इन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में कपूर खानदान की लाडली बेटी करिश्मा कपूर से लेकर पूजा भट्ट तक का नाम शामिल है.

Actress Domestic Voilence: घरेलू हिंसा का दर्द झेल चुकी हैं ये खूबसूरत हसीनाएं, पार्टनर पर लगाए थे संगीन आरोप
घरेलू हिंसा का शिकार रह चुकीं अभिनेत्रियां
नई दिल्ली:

जब भी घरेलू हिंसा की बात होती है तो जेहन में उन महिलाओं का चेहरा आने लगता है जो अपने पति पर आश्रित हैं.  लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ छोटे तबके की महिलाएं ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में करोड़ों कमाने वाली हसीनाएं भी डॉमेस्टिक वायलेंस का शिकार हो चुकी हैं. बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो घरेलू हिंसा का दर्द झेल चुकी हैं. इन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में कपूर खानदान की लाडली बेटी करिश्मा कपूर से लेकर पूजा भट्ट तक का नाम शामिल है. आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने घरेलू हिंसा का सामना किया और फिर उसके खिलाफ आवाज उठाते हुए कानून का सहारा भी लिया.

करिश्मा कपूर 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने उस वक्त उद्योगपति संजय कपूर से शादी की, जब उनका करियर पीक पर था. साल 2003 में दोनों की शादी हुई और 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया. पति से अलग होने के बाद करिश्मा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में बर्दाश्त किए दर्द को जगजाहिर किया. उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति उन पर हाथ उठाते थे और एब्यूज़िव लैंग्वेज का इस्तेमाल करते थे. अपने तलाक की अर्जी के दौरान ही करिश्मा ने पति और उनके परिवार पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था.

ऐश्वर्या राय बच्चन 

ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक गिना जाता है. ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ उस वक्त काफी सुर्खियों में रही जब सलमान खान से रिलेशनशिप के बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ. ब्रेकअप के बाद, ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि वो एक एब्यूज़िव रिलेशनशिप में थीं. ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया था.

 रति अग्निहोत्री

80 के दशक की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में रति अग्निहोत्री का नाम आता है. अपने सक्सेसफुल करियर में रति अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के हर सफल अभिनेता के साथ काम किया है. लेकिन अपनी निजी जिंदगी में रति अग्निहोत्री घरेलू हिंसा का सामना कर चुकी हैं. उन्होंने पति अनिल विरवानी पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया था.

 श्वेता तिवारी

बेहद खूबसूरत और फिट एंड फाइन मॉम्स में गिने जाने वालीं ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं. श्वेता की निजी जिंदगी हलचल से भरी रही. श्वेता के उनके एक्स हस्बैंड राजा चौधरी से काफी कड़वे रिश्ते रहे हैं और खुद श्वेता ने यह बात कई बार बताई है. श्वेता ने अपने पति राजा चौधरी के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी किया था.

पूजा भट्ट

आपको जानकर हैरानी होगी कि महेश भट्ट की बेटी और जानी-मानी एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी डोमेस्टिक वायलेंस का सामना कर चुकी हैं. पूजा भट्ट को रणवीर शौरी ने उस वक्त प्रताड़ित किया था, जब इ उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं. पूजा ने आरोप लगाते हुए बताया था कि रणवीर शराब पीकर उनके साथ मारपीट करते हैं.

रश्मि देसाई 

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई की शादी टीवी एक्टर नंदीश संधू के साथ हुई थी, लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए. साल 2012 में दोनों की शादी हुई और 2016 में शादी टूट गई. अपनी अनसक्सेसफुल मैरिज को लेकर रश्मि का कहना है कि आपसी झगड़े की वजह से वे थक गई थीं. उनके पति पर उन्होंने फिजिकल एब्यूज़ करने का भी आरोप लगाया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Domestic Violence, Doemstic Violence Bollywood, Domestic Violence Tv, Actresses Who Went Through Domestic Violence, घरेलू हिंसा का शिकार हुईं अभिनेत्रियां, Karisma Kapoor, Shweta Tiwari, Pooja Bhatt, Aishwarya Rai Bachchan, Rati Agnihotri, Rashami Desai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com