विज्ञापन

मुसाफिर कैफे से पहले किताबों पर बनी इन 7 सीरीज का लगा लें चस्का, कहानी ऐसी कि एक बार शुरू की तो रुकना मुश्किल

नॉवेल से प्रेरित इन वेब सीरीज ने ओटीटी पर ऐसा जादू चलाया कि दर्शकों ने इन्हें हाथोंहाथ लिया. क्राइम, सस्पेंस, इतिहास और ड्रामा से भरपूर ये शोज एक बार शुरू करने के बाद छोड़ना मुश्किल हो जाता है.

मुसाफिर कैफे से पहले किताबों पर बनी इन 7 सीरीज का लगा लें चस्का, कहानी ऐसी कि एक बार शुरू की तो रुकना मुश्किल
मुसाफिर कैफे से पहले किताबों पर बनी ये 7 सीरीज

किताबें सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं होतीं, कई बार वही कहानियां स्क्रीन पर आकर ऐसा जादू कर देती हैं कि लोग एक ही दिन में पूरी सीरीज खत्म कर डालते हैं. इन दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मुसाफिर कैफे भी खूब चर्चा में है. विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो स्टारर ये रोमांटिक सीरीज लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के नॉवेल पर बनी है. लेकिन ये पहली बार नहीं है, जब किसी किताब की कहानी ने ओटीटी पर तहलका मचाया हो. इससे पहले भी कई ऐसी वेब सीरीज आ चुकी हैं. जो किसी नॉवेल पर बनीं और जिन्हें दर्शकों ने हाथों हाथ लिया और IMDb पर भी शानदार रेटिंग दिलाई. अगर आपने अब तक इन्हें नहीं देखा है, तो अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर लीजिए. और हां, टाइम निकालकर देखिएगा क्योंकि एक बार शुरू करेंगे तो रुकना मुश्किल होगा.

स्कैम 1992

शेयर बाजार के सबसे चर्चित घोटाले पर बनी 'स्कैम 1992' आज भी ओटीटी की सबसे बेहतरीन सीरीज में गिनी जाती है. प्रतीक गांधी की दमदार एक्टिंग ने इस सीरीज को यादगार बना दिया. ये सुचेता दलाल और देबाशीष बसु की किताब 'The Scam: Who Won, Who Lost, Who Got Away' पर बेस्ड है. IMDb पर इसकी 9.2 रेटिंग है.

सैक्रेड गेम्स

सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये सीरीज आते ही लोगों की फेवरेट बन गई थी. सस्पेंस, क्राइम और दमदार डायलॉग्स से भरपूर ये शो विक्रम चंद्रा के मशहूर उपन्यास सैक्रेड गेम्स  पर ही बना है. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.5 है.

फ्रीडम एट मिडनाइट

अगर आपको इतिहास और राजनीति से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो ये सीरीज आपके लिए है. भारत के बंटवारे और आजादी के दौर की कहानी दिखाने वाली ये सीरीज डोमिनिक लैपियर और लैरी कॉलिन्स की किताब फ्रीडम एट मिडनाइट पर बेस्ड है. IMDb पर इसे 8.4 रेटिंग मिली है.

द फ्रीलांसर

मोहित रैना स्टारर इस थ्रिलर में सीरिया में फंसी एक भारतीय लड़की को बचाने का मिशन दिखाया गया है. नीरज पांडे की य् सीरीज शीरीश थोराट की किताब अ टिकिट टू सीरिया से इंस्पायर है. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.1 है.

ब्लैक वॉरंट

अगर आपको रियल लाइफ पर बनी क्राइम ड्रामा सीरीज पसंद हैं, तो 'ब्लैक वॉरंट' जरूर देखनी चाहिए. ये तिहाड़ जेल के पूर्व जेलर सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की किताब ब्लैक वॉरंट, कंफेशन ऑफ अ तिहाड़ जेलर पर बेस्ड है. IMDb पर इसकी रेटिंग 7.9 है.

खाकी: द बिहार चैप्टर

बिहार के अपराध और पुलिस की जंग पर बनी ये सीरीज आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की किताब बिहार डायरीज से प्रेरित है. करण टैकर और अविनाश तिवारी की इस सीरीज ने रिलीज के बाद खूब तारीफ बटोरी. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.1 है.

पाताल लोक

जयदीप अहलावत की शानदार एक्टिंग वाली 'पाताल लोक' को आज भी ओटीटी की सबसे दमदार क्राइम थ्रिलर सीरीज माना जाता है. माना जाता है कि इसकी कहानी तरुण तेजपाल की किताब द स्टोरी ऑफ माई एसासिन्स से इंस्पायल है. इसके दोनों सीजन सुपरहिट रहे और IMDb पर इसे 8.2 रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें: कुमार सानू का वो सुपरहिट गाना, जो आज भी हर प्रेमी की लिस्ट में रहता है नंबर वन, 35 साल बाद गाकर जीता प्रेमानंद महाराज का भी दिल

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikrant Massey, Musafir Cafe, Entertainment, Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com