सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ुी हुई है. यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड सितारों को निशाना बनाया जा रहा है. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राहुल भट्ट (Rahul Bhat) को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का भाई समझकर ट्रोल्स ने जमकर निशाना बनाया. राहुल भट्ट (Rahul Bhat) को जब ट्विटर पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया तो उनके सब्र का बांध टूट गया. राहुल भट्ट ने भी ट्रोलर्स को जवाब दिया और बताया कि वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के भाई नहीं हैं.
If u call @aliaa08 a product of #Nepotism then you are harming the entire debate.She is a brilliant ,gifted actor,she is here because she is capable of Carrying a film on her shoulders
— Rahul Bhat (@RahulBhatActor) July 2, 2020
Ps- I ain't her brother so don't tag me nonsense without verifying who it is u r referring to
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राहुल भट्ट (Rahul Bhat) ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर उन्हें निशाना बनाए जाने पर ट्वीट में लिखा है, 'अगर आप आलिया भट्ट को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट कहते हैं तो आप पूरी बहस को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं. वह एक बहुत ही शानदार और गिफ्टेड एक्टर हैं, वह यहां पर इसलिए हैं क्योंकि वह अपने दमपर फिल्में चला सकते हैं. और यह भी बता दूं कि मैं उनका भाई नहीं हूं सो मुझे बेकार के लिए परेशान मत करे, बिना यह जाने मुझे टैग न करेंगे कि आप किससे बात कर रहे हैं.
NO , I really don't like movies that her father makes lately , ab bolo ? https://t.co/oisdIBkmDY
— Rahul Bhat (@RahulBhatActor) July 3, 2020
वहीं एक ट्विटर यूजर ने राहुल भट्ट (Rahul Bhat) को निशाना बनाते हुए लिखा है कि हा हा हा हम समझ सकते हैं कि आपको उनके पिता की फिल्म में रोल चाहिए....वह कतई महान एक्ट्रेस नहीं हैं. इस पर राहुल भट्ट ने जवाब देते हुए लिखा, 'नहीं, मुझे वह फिल्में बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं जो उनके पिता ने हाल के कुछ वर्षों में बनाई हैं. अब बोलो...' इस तरह राहुल भट्ट ने ट्रोल करने वालों की खूब क्लास लगाई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं