विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2023

पेरेंट्स की 50वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर अभिषेक बच्चन ने शेयर की अपनी फेवरेट तस्वीरें, अमिताभ बच्चन ने भी किया प्यारा कमेंट

अभिषेक बच्चन ने पेरेंट्स अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की 50वीं सालगिरह पर एक खास पोस्ट और कुछ अपनी फेवरेट अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं.

पेरेंट्स की 50वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर अभिषेक बच्चन ने शेयर की अपनी फेवरेट तस्वीरें, अमिताभ बच्चन ने भी किया प्यारा कमेंट
अभिषेक बच्चन ने पेरेंट्स की 50वीं एनिवर्सरी पर शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के 50 साल पूरे होने पर दुनियाभर के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस मौके पर कपल के दोनों बच्चे श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी कुछ अनदेखी तस्वीरों के साथ स्पेशल मैसेज शेयर किया है, जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. 

अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल नोट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पहली तस्वीर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की हाल ही में ली हुई दिख रही है. जबकि दूसरी तस्वीर पुरानी है, जिसमें बिग बी मुस्कुराते हुए जया बच्चन के कंधे पर अपना सिर आराम से रखे हुए दिख रहे हैं. जबकि तीसरी में कपल एक-दूसरे की ओर झुके हुए हैं. चौथी दोनों की शादी की तस्वीर है. 

इन अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने पेरेंट्स के लिए लिखा, "कई स्वर्ण जयंती की सूची में उनके क्रेडिट को जोड़ रहा हूं ... लेकिन यह अब तक की सबसे खास हैं. शादी की 50वीं सालगिरह मुबारक हो मा और पा! इसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने कमेंट में लिखा, "लव यू." इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने भी इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी के साथ बधाई दी है. 

अभिषेक बच्चन से पहले उनकी बड़ी बहन श्वेता बच्चन नंदा ने भी पेरेंट्स अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को विश किया था, जिसके लिए उन्होंने थ्रोबैक तस्वीर का सहारा लिया. तस्वीर में दोनों यंग कपल के रुप में दिख रहे हैं. 

पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan Instagram, Abhishek Bachchan News, Abhishek Bachchan Parents, Abhishek Bachchan Father, Abhishek Bachchan Mother, Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan, Amitabh Bachchan Jaya Bachchan Anniversary, Amitabh Bachchan Jaya Bachchan 50th Anniversary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com