विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2022

माथे पर मांगटीका और कान में झुमके के साथ वायरल हुई आराध्या बच्चन की लेटेस्ट फोटो, फैन्स बोले- पहली बार देखा ऐसा अवतार

इस नए पोस्ट में आराध्या बच्चन की एक फोटो सामने आई है, जिसमें उनका एकदम नया और हटकर अवतार देखने को मिल रहा है.

माथे पर मांगटीका और कान में झुमके के साथ वायरल हुई आराध्या बच्चन की लेटेस्ट फोटो, फैन्स बोले- पहली बार देखा ऐसा अवतार
आराध्या बच्चन की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हैं. आराध्या बच्चन का कोई भी पोस्ट आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा देता है. आराध्या की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि लोग उनके वीडियोज और तस्वीरों को उनकी मां ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा पसंद करते हैं और उस पर प्यार लुटाते हैं. ऐसे में आराध्या बच्चन का एक नया पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कि लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस नए पोस्ट में आराध्या बच्चन की एक फोटो सामने आई है, जिसमें उनका एकदम नया और हटकर अवतार देखने को मिल रहा है.

आराध्या की इस नई तस्वीर को ऐश्वर्या राय के फैन पेज से शेयर किया गया है. हालांकि कमेंट सेक्शन देखकर पता चलता है कि यह फोटो पुरानी है, जो कि अब एक बार फिर वायरल हो रही है. फोटो में आप आराध्या को मां ऐश्वर्या के साथ देख सकते हैं. ऐश्वर्या राय आराध्या को पकड़े हुए उनके पीछे खड़ी हैं. इस दौरान ऐश्वर्या भी सजी संवरी नजर आ रही हैं. पर तस्वीर के वायरल होने के बाद लोगों की नजरें ऐश्वर्या पर नहीं बल्कि आराध्या पर टिक गई हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने आराध्या का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा है.

इस पोस्ट को 12 हजार से भी अधिक लाइक्स आए हैं. अधिकतर लोग इस पर दिल और फायर इमोजी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "जूनियर ऐश्वर्या बहुत प्यारी लग रही है", तो एक अन्य ने लिखा है, "अपनी बड़ी आंखों के साथ आराध्या बहुत खूबसूरत लग रही है". एक और यूजर लिखते हैं, "आराध्या का ऐसा अवतार पहली बार देखा है". 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Bachchan, Aaradhya Bachchan, Aaradhya Bachchan Photo, Aaradhya Bachchan Latest Photo, Aaradhya Bachchan Desi Look Photo, Aaradhya Bachchan In Lehenga, Aaradhya Bachchan Young, Aaradhya Bachchan Then And Now, Aaradhya Bachchan In Indian Wear, Aaradhya Bachchan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com