विज्ञापन
This Article is From May 17, 2022

मम्मी ऐश्वर्या की हाइट की हो गई हैं आराध्या बच्चन, लेटेस्ट वीडियो आई सामने तो फैन्स रह गए हैरान, पूछा- क्या खाते हैं ये लोग?

हाल ही में आराध्या बच्चन को अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस लेटेस्ट वीडियो में आराध्या बहुत बदली-बदली नजर आईं. आराध्या में आए इस बदलाव को देखकर उनके फैन्स भी हैरान थे.

मम्मी ऐश्वर्या की हाइट की हो गई हैं आराध्या बच्चन, लेटेस्ट वीडियो आई सामने तो फैन्स रह गए हैरान, पूछा- क्या खाते हैं ये लोग?
आराध्या बच्चन का लेटेस्ट वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर अपने मम्मी पापा से ज्यादा मशहूर हैं. जितना लोग ऐश्वर्या और अभिषेक के बारे में नहीं जानना चाहते, उससे कहीं ज्यादा लोग आराध्या के बारे में जानने को बेताब रहते हैं. यही वजह है कि आराध्या से जुड़ा कोई भी पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. हाल ही में आराध्या बच्चन को अपने मम्मी-पापा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस लेटेस्ट वीडियो में आराध्या बहुत बदली-बदली नजर आईं. आराध्या में आए इस बदलाव को देखकर उनके फैन्स भी हैरान थे.

आराध्या बच्चन के नए वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, वीडियो मीना आप आराध्या को अपने पेरेंट्स के साथ भी देख सकते हैं. वीडियो में आराध्या पिंक कलर के लॉन्ग लूज टी-शर्ट और जींस में दिखाई दे रही हैं. वहीं ऐश्वर्या राय का ब्लैक लुक देखने लायक है. अभिषेक बच्चन सिंपल स्वेट शर्ट और जींस में नजर आए. अभिषेक भी अपने लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे. आराध्या बच्चन के इस लेटेस्ट वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं.

अधिकतर लोग इतना जल्दी बढ़ रही आराध्या की हाइट पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, "ये इतनी लंबी हो गई. आखिर ये लोग खाते क्या हैं". तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "जैसी मां वैसी बेटी". एक और यूजर लिखते हैं, "ऐश्वर्या आराध्या को इस तारः से खींच क्यों रही है. उसे खुद से चलने दो". 

इसे भी देखें :मराठी अभिनेत्री केतकी चितले की शरद पवार पर टिप्पणी को लेकर उनके पड़ोसी असहमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaradhya Bachchan, Aaradhya Bachchan Video, Aaradhya Bachchan Latest Video, Aaradhya Bachchan Viral Video, Grown Up Aaradhya Bachchan, Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Cannes 2022, Aaradhya Bachchan Then And Now, Aaradhyaa Bachchan Latest Look, Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Grand Daughter, Jaya Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com