आमिर खान की लाडली आइरा खान ने 3 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से शादी की. दोनों ने पहले रजिस्टर मैरिज की जिसमें नुपूर शिखरे जॉगिंग करते हुए वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे थे, जिसकी खूब चर्चा भी हुई. नुपूर जहां व्हाइट कलर की शॉट्स और बनियान में नजर आए. वहीं इरा ने लहंगा पहना हुआ था. अब उदयपुर में पूरे रीति रिवाज और धूमधाम से दोनों की शादी 10 जनवरी को होने वाली है. इसके पहले उदयपुर में एक फंक्शन के दौरान आइरा को जमकर झूमते हुए देखा गया.
'छैयां छैयां' पर झूमीं आइरा
एक फंक्शन में आइरा खान को मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान के गाने 'छैयां छैयां' पर भी जमकर डांस करते देखा जा सकता है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आइरा को नुपूर का हाथ पकड़ कर रोमांटिक डांस करते और उनकी गोद में बैठे देखा जा सकता है. इस फंक्शन में जहां आइरा ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं वहीं नुपूर शिखरे को ब्लैक शर्ट और पैंट में देखा गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसके पहले आइरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी शादी से पहले के खूबसूरत पलों की खास तस्वीरें शेयर की हैं. डिनर पार्टी के दौरान आइरा अपने परिवार और करीबियों के साथ इन्जॉय करती दिखीं. इस डिनर पार्टी में लाइव म्यूजिक रखा गया था, जहां आइरा ने नुपुर की गोद में बैठकर इस म्यूजिकल इवनिंग का मजा लिया. खूबसूरत और रोमांटिक म्यूजिक के बीच आइरा ने नुपूर के साथ जमकर डांस किया. दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं