विज्ञापन

नूतन का बेटा हैं बॉलीवुड का पॉपुलर विलेन, नहीं देखता मां की फिल्में, काजोल से है खास रिश्ता

Nutan son: 90s में विलेन से लेकर आदर्श बेटे तक हर किरदार में दम दिखाने वाला ये स्टार आज 300 करोड़ की संपत्ति का मालिक है, वहीं उसकी बेटी भी अब फिल्मों में एक्टिव हो चुकी है.

नूतन का बेटा हैं बॉलीवुड का पॉपुलर विलेन, नहीं देखता मां की फिल्में, काजोल से है खास रिश्ता
नूतन का इकलौता बेटा हैं बॉलीवुड का विलेन
नई दिल्ली:

कभी पर्दे पर उसकी एंट्री होते ही हीरो के लिए खतरे की घंटी बज जाती थी, तो कभी वही चेहरा परिवार का सबसे समझदार और जिम्मेदार बेटा बनकर सबका दिल जीत लेता था. उसकी आंखों में खतरनाक चमक भी दिखी और वही आंखें भावुक सीन में आंसू भी ले आईं. यही दो अलग-अलग रंग उसे बाकी एक्टर्स से अलग बनाते हैं. फिल्मी माहौल में पला-बढ़ा ये स्टार शुरू से ही कैमरे के सामने सहज रहा, लेकिन पहचान बनाने के लिए उसे अपने किरदारों से लोगों को बार-बार चौंकाना पड़ा. आज वही सफर उसे एक बड़े मुकाम और करोड़ों की संपत्ति तक ले आया है.

कौन हैं ये स्टार

Latest and Breaking News on NDTV

हम बात कर रहे हैं मोहनीश बहल की, जो मशहूर अदाकारा नूतन के इकलौते बेटे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निगेटिव किरदारों से की और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.

ये भी पढ़ें- 7 Khoon Maaf में प्रियंका चोपड़ा ने 27 साल बड़े अन्नू कपूर को किस करने से किया था मना, अब एक्टर बोले- मैं कोई हीरो नहीं हूं

फिल्मों और करियर की खास झलक

Latest and Breaking News on NDTV

शुरुआत में विलेन के रोल निभाने के बाद मोहनीश बहल ने 90 के दशक में अपनी इमेज बदल दी. ‘हम आपके हैं कौन' और ‘हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में उन्होंने आदर्श बेटे और भाई का किरदार निभाया. दर्शकों ने उनके इस बदले हुए अंदाज को खूब पसंद किया. फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी शोज जैसे ‘संजीवनी' और ‘कुछ तो लोग कहेंगे' में भी काम किया, जहां उनके रोल को काफी सराहा गया.

परिवार और विरासत

Latest and Breaking News on NDTV

मोहनीश बहल एक फिल्मी परिवार से आते हैं. उनकी मां नूतन अपने दौर की बड़ी और बेहतरीन एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और नेशनल अवॉर्ड भी जीता. मां से ही उन्हें एक्टिंग की प्रेरणा मिली. वहीं उनकी बेटी प्रणुतन बहल भी अब फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उन्होंने ‘नोटबुक' फिल्म से डेब्यू किया है. जबकि नूतन की बहन तनुजा हैं, जिनकी बेटी काजोल, मोहनीश की कजिन हैं. 

नेटवर्थ और लाइफस्टाइल

Latest and Breaking News on NDTV

एक दिलचस्प तथ्य यह है कि मोहनीश अपनी मां नूतन की फिल्में नहीं देखते. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि मां की फिल्में देखकर वह भावुक हो जाते हैं और उनकी याद में रो पड़ते हैं. इस वजह से वह उनकी फिल्मों से दूरी बनाए रखते हैं.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहनीश बहल की कुल संपत्ति करीब 50 से 150 करोड़ के बीच बताई जाती है. फिल्मों, टीवी और दूसरे प्रोजेक्ट्स के अलावा वह बिजनेस भी करते हैं. इसके जरिए उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है. वे आज भी लो-प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं और अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सामने नहीं लाते हैं.

ये भी पढ़ें- मौसमी चटर्जी के पति की 5 फोटो, 10वीं थी तब की सगाई, 15 साल की उम्र में शादी, 17 में बनीं मां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com