विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2023

अक्टूबर में होगी आमिर खान की बेटी की शादी ? क्या है सच...क्यों वायरल हुई खबर ?

अचानक सोशल मीडिया पर इरा खान और नुपुर शिखरे की शादी की खबर वायरल होने लगी. फिर आखिर में इरा को सामने आना ही पड़ा.

अक्टूबर में होगी आमिर खान की बेटी की शादी ? क्या है सच...क्यों वायरल हुई खबर ?
इरा खान और नुपुर शिखरे
नई दिल्ली:

अचानक से खबर आई कि आमिर खान की बेटी इरा अक्टूबर में अपने मंगेतर नुपुर शिखरे से शादी करने वाली हैं. इस खबर ने सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी...मामला गर्माता देख स्टार किड ने खुद सामने आकर अपनी शादी की खबर का सच बताया. इरा ने अक्टूबर में शादी के दावे को गलत बताया. उन्होंने गुरुवार (14 सितंबर) को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर समाचार रिपोर्ट की एक फोटो के साथ एक नोट में कहा, “नहीं नहीं… 3 अक्टूबर को शादी नहीं कर रही हूं! बाद में आपको खुद ही पता चल जाएगा.

इरा की शादी को लेकर रिपोर्ट में क्या दावा किया गया है ?

इरा खान बॉम्बे टाइम्स की एक स्टोरी पर रिएक्शन दे रही थीं जिसमें सोर्स के हवाले से कहा गया था, “कपल (इरा और नुपुर) ने उदयपुर में एक शानदार शादी की प्लानिंग की है. यह तीन दिन का प्रोग्राम होगा और पार्टी में उनके दोस्त और एक्सटेंडेड फैमिली के मेंबर्स शामिल होंगे. यह एक इंटिमेट वेडिंग होगी. इसमें फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी शामिल नहीं होगा...दुल्हन के पिता (आमिर खान) बेहद एक्साइटेड हैं और प्लानिंग पर करीबी से नजर रखे हुए हैं.

इरा और नुपुर का रिश्ता

इरा खान और नुपुर शिखरे ने नवंबर 2022 में सगाई कर ली. इस सेरेमनी में आमिर खान, रीना दत्ता और आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता, दूसरी पत्नी किरण राव समेत कई लोग शामिल थे. आमिर के भतीजे एक्टर इमरान खान भी इस पार्टी में शामिल हुए थे. नुपुर शिखरे ने अपनी सगाई सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं इनमें से एक में उन्हें एक घुटने पर बैठकर इरा को फिर से प्रपोज करते हुए दिखाया गया था क्योंकि वह इमोशनल हो गई थीं.

सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपुर ने कुछ महीने पहले इटली में इरा खान को प्रपोज किया था. दोनों जो कुछ समय से डेटिंग कर रहे थे ने अपने प्रपोजल का वीडियो अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था. बता दें कि इरा, आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं. 2019 में इरा ने एक थिएटर प्रोडक्शन के साथ अपने डायरेक्शन की शुरुआत की थी इसमें अभिनेता हेज़ल कीच लीड रोल में थीं. आमिर और रीना का एक बेटा जुनैद खान भी है. बताया जा रहा है कि वो जल्द ही फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत करने वाले हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ira Khan, Ira Khan Marriage, Aamir Khan Daughter Wedding, Ira Khan Aamir Khan, Aamir Khan Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com