विज्ञापन

पंचायत के सिर से नंबर वन का ताज हिलाने आया टीवीएफ का नया शो, 5 दिनों में ही 7 मिलियन लोगों ने देखा

सोनी लिव पर पंचायत का जलवा फीका करने पॉपुलर सीरीज का पांचवा सीजन लौटा है, जिसे 5 दिनों में 7 मिलियन से ज्याद यूनिक व्यूअर्स ने देखा है.  

पंचायत के सिर से नंबर वन का ताज हिलाने आया टीवीएफ का नया शो, 5 दिनों में ही 7 मिलियन लोगों ने देखा
पंचायत को टक्कर देने आई टीवीएफ की गुल्लक 5
नई दिल्ली:

टीवीएफ की पंचायत वेब सीरीज दर्शकों की फेवरेट है, जिसमें प्रधान जी, सचिव जी, प्रहलाद चाचा और बनराकस का किरदार फैंस के दिलों में राज करता है. इसके चलते फैंस को पंचायत के 5वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन लगता है कि पांचवे सीजन आने से पहले कहीं पंचायत की नंबर वन की गद्दी टीवीएफ का एक और शो ना छीन ले. हम बात कर रहे हैं गुल्लक 5 की, जो 5 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है. इस शो को लेकर खुशखबरी है कि केवल 5 दिनों में  7 मिलियन यूनिक व्यूअर्स गुल्लक 5 ने हासिल कर लिए हैं. इसके चलते यह शो चर्चा में है. 

पंचायत के बाद होगा गुल्लक का राज 

द वायरल फीवर (TVF) पॉपुलर प्रोडक्शन हाउसेस में से एक है, जो लगातार हिट शोज देने के लिए जाना जाता है. वहीं अब पंचायत के बाद 'गुल्लक' के साथ उन्होंने एक और हिट सीरीज दे दी है, जिसका हाल ही में अपने पांचवें सीजन स्ट्रीम हो रहा है.  ​इस शो ने एक बार फिर ऑडियंस का दिल जीत लिया है, और आंकड़े साफ तौर पर इसका इम्पैक्ट दिखा रहे हैं. 'गुल्लक' सीजन 5 को रिलीज के सिर्फ 5 दिनों के भीतर सोनी लिव (Sony LIV) पर 7 मिलियन यूनिक व्यूअर्स मिले हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक,  "पहले 5 दिनों में सोनी लिव पर 7 मिलियन यूनिक व्यूअर्स ने गुल्लक S5 देखा है. 

ये भी पढ़ें- तनु वेड्स मनु 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, आनंद एल राय नहीं करेंगे डायरेक्ट, कंगना रनौत की होगी वापसी?

अन्नू मिश्रा का किरदार हुआ रिप्लेस

श्रेयांश पांडे द्वारा क्रिएट और डेवलप की गई 'गुल्लक' सीजन 5 में अन्नू मिश्रा के रूप में अनंत वी. जोशी के साथ प्यारा मिश्रा परिवार वापस आ गया है. जबकि इससे पहले अन्नू मिश्रा का किरदार वैभव राज गुप्ता ने निभाया था. हालांकि पांचवे सीजन में अनंत वी जोशी ने रिप्लेस कर दिया, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो  'गुल्लक' को आईएमडीबी पर 9.1 रेटिंग मिली है. 

गुल्लक 5 की कहानी

कहानी में इस बार मिश्रा परिवार के घर में भी बदलाव दिखाई दे रहा है. घर में नया रंग-रोगन होगा, वाई-फाई कनेक्शन होगा और नई चीजों को अपनाने की कोशिश भी दिखी. लेकिन, इन बदलावों के बीच परिवार के पुराने संस्कार, रिश्तों की मिठास और एक-दूसरे के लिए चिंता वैसी ही बनी रही. नए सीजन में शांति मिश्रा की जिंदगी में एक मजेदार मोड़ भी आया है. जहां 'बिट्टू की मम्मी' नाम से उन्हें ऑनलाइन दुनिया में थोड़ी पहचान मिलने लगी. अचानक सोशल मीडिया पर लोगों की अटेंशन मिलने से वह खुद भी इस नई दुनिया का आनंद लेती नजर आएगी. 'द वायरल फीवर' द्वारा निर्मित शो में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर, सुनीता राजवार, हेली शाह और अनंत जोशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 'गुल्लक 5' का प्रीमियर 5 जून से सोनी लिव पर हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- सैराब में दिखाई जा रही प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस  की लव स्टोरी? मदिराक्षी मुंडले ने कहा- मैं उनकी कहानी नहीं जानती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gullak 5, Sony LIV, Panchayat, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com