KBC 18 1 core question: अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18' एक ऐसा क्वीज शो है जो सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला देता है. ऐसे ही सपनों को लेकर शो का हिस्सा बनी थी धारावी की रहने वाली रुचिता. जिसने अपने शानदार खेल खेलते हुए करोड़पति बनने की दहलीज तक का सफर तय किया. लेकिन 1 करोड़ रुपये के सवाल पर पहुंचते ही उनके चेहरे की हंसी गायब हो गई क्योंकि इस तरह के सावाल को उन्हें अंदाजा नहीं थी, फिर क्या था बची लाइफ लाइन का इस्तेमाल भी किया , लेकिन उसका कोई पायदा नहीं हुआ. ऐसे में उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए गेम क्विट कर दिया. यह सवाल क्रिकेट इतिहास के एक ऐसे रिकॉर्ड से जुड़ा था, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
गुगल जेमिनी से ली थी सवाल के संकेत तक पहुंचे की मदद
रूचिता ने जब अपनी बची लाइफ लाइनका इस्तेमाल किया सवाल को हल करने के लिए तो उसके लिए गुगल जेमिनी की मदद भी ली. जिसमें बिग बी ने जेमिनी से इस सवाल को लेकर एक संकेत देने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद भी रूचिता उसे समझ नहीं पाई लेकिन क्या आप सवाल समझ कर इसका जवाब दे पाएंगे. क्योंकि उस समय टीवी देख रहे घर बैठे दर्शकों को भी इस सवाल ने सोचने पर मजबूर कर दिया था.
क्या था 1 करोड़ रुपये का सवाल?
सवाल:
कौन से क्रिकेटर एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में एक ही गेंदबाज की हैट्रिक का शिकार बनने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं?
विकल्प थे:
A. सिड एमरी
B. टॉमी वार्ड
C. क्लॉड जेनिंग्स
D. बिल व्हिटी
क्या है सही जवाब?
इस सवाल का सही जवाब है टॉमी वार्ड (Tommy Ward).
टॉमी वार्ड दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज थे. उन्होंने 1912 में ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर जिमी मैथ्यूज ने दक्षिण अफ्रीका की पहली और दूसरी दोनों पारियों में हैट्रिक ली थी.। खास बात यह रही कि दोनों हैट्रिक का आखिरी विकेट टॉमी वार्ड ही बने थे. यह रिकॉर्ड आज भी क्रिकेट के खेल में लेजेड्री माना जाता है.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं