विज्ञापन

जया प्रदा का 36 साल पुराना गाना, अपने हीरो से की थी हरी चूड़ियों की डिमांड, सावन के मौके पर आज भी आता है याद

Jaya Prada 36 year old song: हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसमें अमिताभ बच्चन और जया प्रदा लीड रोल में थे. इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह तो आज भी शादियों के मौकों पर खूब बजाया जाता है.

जया प्रदा का 36 साल पुराना गाना, अपने हीरो से की थी हरी चूड़ियों की डिमांड, सावन के मौके पर आज भी आता है याद
सावन के मौके पर हरी हरी चूड़ियों की बात करता है ये क्लासिक गाना
Social Media
नई दिल्ली:

सावन का महीना महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है. यही वो महीना है जब भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है. तीज का त्योहार आता है और महिलाओं को सजने संवरने का मौका मिलता है. इसमें सबसे खास होता है हरा रंग. सावन के महीने में महिलाएं हरे रंग को खास अहमियत देती हैं. इस मौके पर हरी चूड़ियां जरूर पहनी जाती हैं. इन्हीं हरी चूड़ियों पर हिंदी सिनेमा में एक बड़ा ही क्लासिक गीत भी है. वही गाना जिसमें जया प्रदा, अमिताभ बच्चन से हरी-हरी चूड़ियां पहनाने को कहती हैं. 

किस फिल्म जया प्रदा ने अमिताभ से की थी हरी चूड़ियों की डिमांड

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह बॉलीवुड के गोल्डन एरा  की शानदार फिल्मों में से एक 'आज का अर्जुन' है. इस फिल्म में जया प्रदा और अमिताभ पर फिल्माया गया “गोरी हैं कलाइयां” आज भी पुनाना नहीं हुआ है. अपनी जबरदस्त धुन, भावनाओं से भरे बोल और यादगार पिक्चराइजेशन के चलते ये गाना क्लासिक कहलाता है.

इस गाने को अपनी आवाज से सदाबहार बनाने वालों की बात करें तो इसमें  नाम आता है शब्बीर कुमार और लीजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर का. बोलों को संगीत में पिरोने का काम किया बप्पी लहरी ने. गाने के बोल “गोरी हैं कलाइयां तू लादे मुझे हरी हरी चूड़ियां...” सुनते ही लोग पुराने दिनों की यादों में खो जाते हैं. यह गाना प्रेम, सुंदरता और रिश्तों की मिठास को बहुत ही प्यारे अंदाज में पेश करता है. बात करें फिल्म की तो आज का अर्जुन को के.सी. बोकाड़िया ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में लीड रोल में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया प्रदा थीं. इस गाने को इन्हीं दोनों की जोड़ी ने इतना यादगार बनाया.

1990 में रिलीज हुई यह फिल्म और इसका यह गाना उस समय काफी पॉपुलर हुआ था. आज भी शादियों, त्योहारों और पुरानी यादों के मौकों पर लोग इसे सुनते और गुनगुनाते हैं. खासकर हरियाली तीज जैसे त्योहारों पर हरी चूड़ियों वाले बोल सुनने वालों को और भी आकर्षित करते हैं. म्यूजिक लवर्स मानते हैं कि “गोरी हैं कलाइयां” सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक पूरे दौर की याद है. जब बॉलीवुड में धुनों और आवाजों का जादू अलग ही होता था. लता मंगेशकर की मधुर आवाज, शब्बीर कुमार की गायकी और बप्पी लहरी का संगीत मिलकर इसे कालजयी बना देते हैं. आज भी यूट्यूब और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर यह गाना लाखों बार सुना और देखा जाता है. जी म्यूजिक क्लासिक के यूट्यूब चैनल पर इसे 344 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: दो टांग पर खड़ा हो गया था 2000 किलो का हाथी, राजेश खन्ना के 55 साल पुराने गाने में पेट की खातिर खूब दिखाए करतब, आज भी है इंस्पायरिंग सॉन्ग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gori Hai Kalaiyan Song, Jaya Prada, Amitabh Bachchan, Aaj Ka Arjun, KC Bokadia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com