विज्ञापन

4600 करोड़ का बजट और एडवांस बुकिंग में 956 करोड़ का कलेक्शन, रिलीज के 4 महीने पहले से शुरू हुई इस फिल्म की बंपर कमाई

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की रिलीज में अभी करीब चार महीने बाकी हैं, लेकिन एडवांस टिकट बिक्री ने रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. फिल्म पहले वीकेंड में 100 करोड़ डॉलर की ग्लोबल ओपनिंग का आंकड़ा छू सकती है.

4600 करोड़ का बजट और एडवांस बुकिंग में 956 करोड़ का कलेक्शन, रिलीज के 4 महीने पहले से शुरू हुई इस फिल्म की बंपर कमाई

मार्वल की नई फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' अभी सिनेमाघरों तक पहुंचने में कई महीने दूर है, लेकिन इसका क्रेज अभी से बॉक्स ऑफिस पर दिखाई देने लगा है. फिल्म की एडवांस टिकट बिक्री ने ऐसा रुझान दिखाया है कि अगर यही रफ्तार आगे भी बनी रही तो ‘डूम्सडे' पहले ही वीकेंड में दुनिया भर से 100 करोड़ डॉलर यानी करीब 8,700 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन सकती है. खास बात यह है कि फिल्म की टिकट बिक्री रिलीज से करीब चार महीने पहले ही शुरू हो गई थी. अब तक एडवांस टिकट से करीब 10 करोड़ डॉलर की कमाई हो चुकी है. ऐसे में मार्वल की इस फिल्म पर पूरी दुनिया की नजरें टिक गई हैं.

आमतौर पर फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिलीज से करीब 43 दिन पहले शुरू होती है. ‘डूम्सडे' के मामले में यह समय करीब चार महीने पहले ही आ गया. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इसकी एडवांस टिकट बिक्री सामान्य समय से काफी पहले शुरू कर दी गई. फिल्म अब तक एडवांस टिकट बिक्री से करीब 10 करोड़ डॉलर जुटा चुकी है. यही नहीं, शुरुआती दो दिनों की प्री-सेल्स के मामले में फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' से करीब 65 फीसदी आगे बताई जा रही है.

100 करोड़ डॉलर की ओपनिंग का अनुमान

अगर एडवांस बुकिंग की यही रफ्तार बनी रहती है तो ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' के पहले वीकेंड में दुनिया भर से 100 करोड़ डॉलर की कमाई करने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि यह अभी सिर्फ अनुमान है और फिल्म की असली कमाई रिलीज के बाद ही सामने आएगी. फिल्म को लेकर इतना उत्साह क्यों है, इसका एक बड़ा कारण इसकी कहानी और स्टार कास्ट मानी जा रही है. इसमें एवेंजर्स के साथ फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन के किरदार भी एक साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का बजट करीब 4600 करोड़ रुपये है. 

रॉबर्ट डाउनी जूनियर फिर बने विलेन

फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार आयरन मैन नहीं, बल्कि डॉक्टर डूम के किरदार में नजर आएंगे. मार्वल ने हाल ही में उनका खास लुक भी जारी किया है. इसके बाद से फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है. फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ का थॉर भी होगा और डॉक्टर डूम के साथ उसका बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. कहानी में अलग-अलग यूनिवर्स के हीरो एक ऐसे खतरे से लड़ते नजर आएंगे, जो पूरे मल्टीवर्स को खत्म करने की ताकत रखता है. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए रिलीज की तारीख भी कम दिलचस्प नहीं है. फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी और इसी दिन डेनिस विलेन्यूव की ‘ड्यून: पार्ट थ्री' भी रिलीज हो रही है.

यानी दिसंबर में दर्शकों के सामने एक तरफ मार्वल का विशाल सुपरहीरो एडवेंचर होगा तो दूसरी तरफ ‘ड्यून' की अगली कड़ी. ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' का बजट भी करीब 40 करोड़ डॉलर बताया जा रहा है. फिल्म के करीब 2 घंटे 45 मिनट लंबे होने की भी रिपोर्ट है. ‘डूम्सडे' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फेज 6 की बड़ी फिल्मों में शामिल है और इसके बाद कहानी सीधे ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' की तरफ बढ़ेगी, जो दिसंबर 2027 में आने वाली है.

ये भी पढ़ें; चीन में इस फिल्म को हर कोई बता रहा है अब तक की सबसे खराब फिल्म, फिर भी देखने का खत्म नहीं हो रहा है सिलसिला, बन गई ब्लॉकबस्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avengers Doomsday, Robert Downey Jr, Avengers Doomsday Advance Booking Record, Avengers Doomsday Advance Booking, Avengers Doomsday Hindi Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com