मार्वल स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए लौट रही है. धमाकेदार फिल्मों में से एक 'एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर' (Avengers Endgame: Encore) एक बार फिर से आपको उसी जादुई और रोंगटे खड़े कर देने वाले अहसास में ले जाने आ रही है. इस बार ये फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' नाम से सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की जाएगी. जिसे मार्वल फैंस आने वाली 25 सितंबर को इस ब्लॉकबस्टर फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में देख सकेंगे. और इस बार का एहसास आम नहीं, बल्कि IMAX और इन्फिनिटी विजन (Infinity Vision) की स्क्रीन पर होगा, जो और भी ज्यादा बेहतरीन होने वाला है.
This is the encore.
— Marvel Entertainment (@Marvel) August 25, 2026
Relive the experience when Avengers Endgame: Encore returns to theaters September 25. Tickets now available for IMAX and Infinity Vision screens: https://t.co/6pjMpct4UL pic.twitter.com/Ekb5b9on1o
सोशल मीडिया पर शेयर कर बताई रि रीलीज की वजह
इस जानकारी को मार्वल फैंस के लिए इसके मेकर्स मार्वल एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसे लेकर मेकर्स ने बताया है कि एवेंजर्स डूम्सडे के रिलीज से पहले इसके निर्माता फैंस को एक खास तोहफा देने वाली है. वह दर्शकों के लिए 7 साल बाद फिर से थानोंस , आयरन मैन कैप्टन अमेरिका समेत सभी एवेंजर्स को एक साथ फिर से एक्ट्ठा कर दर्शकों को उसी एहसास को दुबरा फील कराना चाहते है जो उस समया यानी साल 2019 किया था. इसी लिए वह एवेंजर्स: एंडगेम' को रि-रीलीज कर रहे है.

एवेंजर्स: एंडगेम'
Photo Credit: IMDB
क्यों खास है इसकी री- रिलीज
मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स: एंडगेम' का रनटाइम 3 घंटे 1 मिनट था. वहीं, इसके नए वर्जन 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' का रनटाइम 3 घंटे 5 मिनट यानी 185 मिनट बताया जा रहा है. इसका मतलब है कि फिल्म में करीब 4 मिनट का नया और एक्सक्लूसिव फुटेज जोड़ा जाएगा. ऐसे में मार्वल फैंस के लिए ये री-रिलीज खास होने वाली है.
IMAX और इन्फिनिटी विजन स्क्रीन का असली मजा
इस बार री-रिलीज का असली रोमांच IMAX और इन्फिनिटी विजन स्क्रीन्स पर ही मिलने वाला है. क्रिस्टल-क्लियर विजुअल्स, विशालकाय स्क्रीन और धड़कनें तेज कर देने वाले साउंड सिस्टम के साथ जब थानोस की सेना का सामना हमारे एवेंजर्स करेंगे, तो थिएटर का माहौल देखने लायक होगा.

थानोस की सेना
Photo Credit: IMDB
फिल्म की टिकट बुकिंग शुरू
फिल्म के लिए टिकटों की बुकिंग अब शुरू हो चुकी है. मार्वल फैंस के बीच जैसा क्रेज है, उसे देखते हुए सीट्स बहुत तेजी से भर रही हैं. ये फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
'एंडगेम' में क्या हुआ था?
'एवेंजर्स: एंडगेम' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे अहम फिल्मों में से एक है. फिल्म के अंत में टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन और नताशा रोमानॉफ यानी ब्लैक विडो की कुर्बानी दिखाई गई थी. वहीं, स्टीव रोजर्स इन्फिनिटी स्टोन्स को उनके सही समय पर वापस लौटाने के लिए अतीत में जाते हैं. इसके बाद वो पेगी कार्टर के साथ अपनी जिंदगी बिताते हैं और बुजुर्ग होकर वर्तमान में लौटते हैं. आखिर में वो अपनी ढाल सैम विल्सन को सौंप देते हैं.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं