हिंदी सिनेमा में कई ऐसे रोमांटिक गाने बने हैं, जिसमें अपने प्यार को जाहिर करने के लिए बड़े-बड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया है. बल्कि खूबसूरत मौसम, खिलते हुए फूल और गोने को बोलों ने ही उनको अमर बना दिया. आज हम एक ऐसे हो रोमांटिक गाने की बात करेंगे, जिसमें आशा भोसले और किशोर कुमार ने अपनी आवाज से ऐसा सजाया कि 57 साल बाद भी ये गाना प्यार करने वालों के बीच यादगार बना हुआ है. शर्मीला टैगौर और राजेश खन्ना की केमिस्ट्री ने इस गाने को कल्ट बनाया. इस गाने में भंवरों की गुनगुनाहट, कलियों की शर्म और दो दिलों की शरारतें हैं. खास बात ये है कि इसके बोल और संगीत आज भी उतने ही ताजगी भरे लगते हैं, जितने रिलीज के वक्त थे.
आशा भोसले और मोहम्मद रफी की आवाज ने सजाया गाना
हम बात कर रहे हैं साल 1969 में आई फिल्म 'आराधना (Aradhna)' के गाने 'गुनगुना रहे हैं भंवरे, खिल रही है कली कली (Gun Guna Rahe Hai Bhanvare)' की. इस रोमांटिक गाने को आशा भोसले ( Asha Bhosle Song) और मोहम्मद रफी ( Mohammad Rafi Song)ने अपनी आवाज से सजाया था. इस गाने के बोल फेमस मशहूर गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत तैयार किया था सचिन देव (एसडी) बर्मन ने. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसके शब्दों की सादगी, जिसमें रोमांस होने के साथ ही इसमें एक अलग तरह की कशिश भी दिखती है. इस गाने में प्यार के साथ छेड़छाड़ और शरारत भी दिखाई गई है.
राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी ने जीता दिल
इस गाने को खास बनाने में सिर्फ गायकों की आवाज ही नहीं बल्कि राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी ने भी कमाल कर दिया था. इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिलों को छुआ और खास बना दिया. फिल्म में राजेश खन्ना ने अरुण वर्मा और सूरज का डबल रोल निभाया था, जबकि शर्मिला टैगोर वंदना के किरदार में थीं. इसके साथ ही फिल्म में सुजीत कुमार, फरीदा जलाल और अशोक कुमार जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे. फिल्म का डायरेक्शन शक्ति सामंत ने किया था और फिल्म की कहानी सचिन भौमिक ने लिखी थी.
'आराधना' फिल्म की कहानी
'आराधना ( Aradhna)' फिल्म 7 नवंबर 1969 को थिएटर में रिलीज की गई थी. फिल्म की कहानी वंदना और अरुण की लव स्टोरी से शुरू होती है, जो आगे चलकर एक ऐसा मोड़ लेती है कि वंदना की जिदंगी को उलट-पलट कर देती है. अरुण की मौत के बाद फिल्म में आगे चलकर इसमें त्याग, मां का प्यार और रिश्तों की कहानी भी देखने को मिलती है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल दिखाया कि इसको राजेश खन्ना के सुपरस्टार बनने में अहम भूमिका निभाई. साल 1970 में हुए 17वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'आराधना' को बेस्ट फिल्म और शर्मिला टैगोर को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं