विज्ञापन

27 साल पुरानी फिल्म के गाने को धुरंधर 2 में किया गया बिना इजाजत इस्तेमाल, डायरेक्टर ने कहा- 'ये लोग चोर हैं' 

निर्माता राजीव राय के त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदिया धर की धुरंधर 2 के मेकर्स पर मुकदमा किया है और दावा किया कि उन्होंने बिना इजाजत के त्रिदेव का गाना तिरछी टोपीवाले का इस्तेमाल किया है. 

27 साल पुरानी फिल्म के गाने को धुरंधर 2 में किया गया बिना इजाजत इस्तेमाल, डायरेक्टर ने कहा- 'ये लोग चोर हैं' 
त्रिदेव के डायरेक्टर ने धुरंधर के मेकर्स पर लगाया चोरी का आरोप
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर राज खत्म नहीं हुआ है. 24 दिनों में फिल्म ने भारत में 1050 करोड़ से ज्यादा कमाई हासिल कर ली है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1700 करोड़ पार हो गया है. हालांकि फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी में भी छाई हुई है. जहां कुछ लोगों ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया है तो वहीं हाल ही में 'त्रिदेव' फिल्म के गाने 'तिरछी टोपीवाले' के फिल्म में इस्तेमाल पर चर्चा शुरु हो गई है. दरअसल, कथित तौर पर बिना इजाजत इस्तेमाल के चलते 'धुरंधर' के मेकर्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया, जिसके बाद अब फिल्म निर्माता राजीव राय ने एक नए इंटरव्यू में इस मामले पर रिएक्शन दिया है. 

तिरछी टोपीवाले की कॉन्ट्रोवर्सी क्या है

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राजीव राय ने 'त्रिदेव' को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. आनंद बक्शी द्वारा लिखा और कल्याण-आनंदजी द्वारा कंपोज किया गया तिरछी टोपीवाले असल में इसी फिल्म का है, जिसे धुरंधर में इस्तेमाल किया गया.  हालांकि आरोप है कि 'धुरंधर' की टीम को उनकी मर्जी के बिना फिल्म में गाने का इस्तेमाल किया. 

ये भी पढ़ें- व्हील ऑफ फॉर्च्यून में अनलकी साबित हुई ये एक्ट्रेस, जीरो हुआ बैलेंस, व्हील घुमाकर भी मिला सिर्फ एक रुपया, अक्षय कुमार ने थमाया जूता

राजीव राय ने कही ये बात 

बिना इजाजत गाने के इस्तेमाल पर राजीव राय ने डीएनए इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, यह चोरी है. ये पूरी चोरी बन जाती है. और आप इसको दूसरी पिक्चर में डालते हैं अल्टर करके, तो वो डबल चोरी है. यह मेरी नजर में चोरी है. जब ये लोग कोर्ट में जाएंगे. वह कहेंगे कि उन्होंने चोरी नहीं की. आप कोर्ट इसलिए जाएंगे क्योंकि यह जुर्म है. मुझे यह साबित करना पड़ेगा कि यह चोरी है और यह एक जुर्म है. कोर्ट को वर्डिक्ट देना पड़ेगा कि मैं सही हूं या गलत. 

राजीव राय ने कहा- यह गाना मेरा है

आगे उन्होंने कहा, “यह मेरी ही क्रिएशन है, जिसका इस्तेमाल ‘धुरंधर' में किया गया. क्या मुझे इससे कुछ मिला? नहीं. क्या उन्होंने मुझे धन्यवाद दिया? नहीं. क्या उन्होंने मुझसे अनुमति ली? नहीं. मेरी राय में, यह एक चोरी है, और ये लोग चोर हैं.” ना आपने गाना क्रिएट किया, रिकॉर्ड किया और किस हद तक लेके जा रहे हैं. मैंने क्रिए किया. प्रोड्यूस किया और गाने को रिकॉर्ड किया. मैंने आनंद बक्शी और विजू शाह को म्यूजिक के पैसे दिए. यह गाना मेरा है. 

ये भी पढे़ं- कौन हैं जनाई भोसले, मोहम्मद सिराज के साथ जुड़ा था आशा भोसले की पोती का नाम, बॉलीवुड में कदम रखने को हैं तैयार

त्रिदेव के बारे में 

बता दें 1989 में त्रिदेव सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. राजीव राय ने फिल्म को डायरेक्ट किया. जबकि उनके पिता गलशन राय ने फिल्म को प्रोड्यूस किया. नसीरुद्दीन शाह, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, सोनम, संगीता बिजलानी, अनुपम खेर और अमरीष पुरी इस फिल्म में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस हिट है. वहीं इसके गाने भी काफी पॉपुलर हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com