विज्ञापन

NDTV Creators Manch: गिरिजा देवी के शिष्यों की ठुमरी की आवाज से गूंजा काशी, अलबेला सजन आयो रे पर दी परफॉर्मेंस

NDTV Creators Manch में गिरिजा देवी के शिष्यों ने ठुमरी को नए मॉडर्न अंदाज में पेश किया, जिसका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. 

NDTV Creators Manch में गिरिजा देवी की ठुमरी की गूंज
NDTV

एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच इस बार महादेव की नगरी काशी यानी कि वाराणसी में रहा गया है. इस 29 नवंबर से इसकी शुरूआत हो गई है. वहीं 30 नवंबर को एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच का आगाज ठुमरी की रानी गिरीजा देवी के शिष्यों की परफॉर्मेंस से हुई, जिन्होंने उनके अलबेला सजन आयो रे जैसे गीतों को मॉडर्न अंदाज में पेश किया. रचनात्मकता, संस्कृति और संवाद के अनूठे मंच पर नीरज मिश्रा, उदय शंकर मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, तरंग परमार द्वारा तबला, गिटार और अन्य वादक से दी गई परफॉर्मेंस की गूंज पूरे वाराणसी में सुनाई दी है, जिसका वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

कौन हैं गिरिजा देवी

गिरिजा देवी (1929-2017) भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान गायिकाओं में गिनी जाती हैं. उन्हें "ठुमरी की रानी" (Queen of Thumri) के नाम से जाना जाता है. खासकर बनारस घराना की ठुमरी गायकी की सबसे प्रमुख प्रतिनिधि थीं और उन्होंने इस शैली को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई. 

ठुमरी क्या है?

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ठुमरी उत्तर भारत की एक लोकप्रिय अर्ध-शास्त्रीय (Semi-Classical) गायन शैली है, जिसमें राग और ताल के नियमों का पालन तो होता है, लेकिन भावों और शब्दों की अभिव्यक्ति को अधिक महत्व दिया जाता है. ठुमरी में प्रायः राधा-कृष्ण , प्रेम, विरह और मिलन, भक्ति और श्रृंगार रस जैसे विषयों का वर्णन होता है. 

ये भी पढ़ें- छठ पूजा के 14 दिन बाद हिमांशी खुराना ने दिखाई बिहार के छठ पर्व की झलक, कहा- खूबसूरती ही कुछ और है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTVCreatorsManch2026, NDTVCreatorsManchStoriesHindi, NDTV Creator Manch, Girija Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com