बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिनको उनकी एक्टिंग के साथ उनके कॉमेडियन अंदाज और डांस के लिए जाना जाता है. आज हम बात कर रहे हैं गोविंदा की जिन्होंने अपनी फिल्मी करियर में कई डांस गाने किए जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए. 'किसी डिस्को में जाए' से लेकर अखियों से गोली मारे तक के कई गाने हुए. साल 2000 में गोविंदा का फिल्म जोरू का गुलाम के कई गाने काफी ज्यादा फेमस हुए. उनसें से एक गाना 'खुला है मेरा पिंजरा ओ मेरी मैना' गाना भी हर शादी-पार्टी में जरूर बजता था.
पुराना वीडियो हुआ वायरल
अब से 26 साल पहले आए गाने 'खुला है तेरी पिंजरा ओ मेरी नैना' ऐसा डांस नंबर बना जो आज भी हर शादी-पार्टी और फंक्शन में बजता है. इस गाने में गोविंदा का मजेदार डांस और उनका अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया था. इस गाने का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें गाने का शूट चल रहा है.
ये Video भी देखें: जब बिगड़ी गोविंदा की तबियत
अल्का याग्निक की आवाज ने बनाया कल्ट
इस गाने को बने 26 साल हो गए हैं, लेकिन लोगों के बीच इसका जलवा आज भी उसी तरह से बरकरार है. इस मजेदार गाने का संगीत, लिरिक्स और गोविंदा-राखी सावंत का डांस लोगों के बीच काफी फेमस हुआ था. अल्का याग्निक और कुमार सानू की आवाज में सजा ये गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल रहता है. इसके बोल समीर ने लिखे थे और इसका संगीत आदेश श्रीवास्तव ने तैयार किया था.
Throwback to the time when a young Rakhi Sawant shared the screen with Govinda in Jis Desh Mein Ganga Rehta Hain..
— Doctor jii... (@SRKzRule) September 7, 2026
Back then she was still at the beginning of her Bollywood journey, while Govinda was already one of the biggest stars of the era..
Watching these old scenes today… pic.twitter.com/cXXsJHSwPL
फिल्म की कहानी
इस फिल्म का डायरेक्शन शकील नूरानी ने किया था. इस फिल्म में गोविंदा, ट्विंकल खन्ना, कादर खान, जॉनी लीवर और अली असगर ने अभिनय किया था. इस फिल्म की कहानी एक बाप और उसकी बेटियों की शादी की चिंता के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में गोविंदा एक चोर का किरदार निभाते हैं. जो पैसे के लिए अपनी पहचान बदलकर एक पैसे वाले घर मे पहुंच जाते हैं. जहां से फिल्म की कहानी स्टार्ट होती है. ये एक कॉमेडियन फिल्म है जिसमें गोविन्दा, ट्विंकल खन्ना, कादर ख़ान, अशोक सर्राफ, आशीष विद्यार्थी और जॉनी लीवर ने अभिनय किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं