विज्ञापन

सलमान खान की वापसी ने कर दिया कमाल, 'बिग बॉस 20' के पहले एपिसोड ने तोड़े रिकॉर्ड, जियो हॉटस्टार पर नंबर 1

बिग बॉस सीजनन 20 का प्रीमियर और पहला एपिसोड आते है इस शो ने नए रिकॉर्ड बनाने स्टार्ट कर दिए हैं. शो के रिलीज होते ही जियो हॉटस्टार पर ये पहले नंबर पर पहुंच गया है.

सलमान खान की वापसी ने कर दिया कमाल, 'बिग बॉस 20' के पहले एपिसोड ने तोड़े रिकॉर्ड, जियो हॉटस्टार पर नंबर 1
बिग बॉस 20 के पहले एपिसोड ने बटोरी रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप.
नई दिल्ली:

सलमान खान भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं. उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी आज भी बेमिसाल है. चाहे उनकी फिल्में हों या स्क्रीन पर उनका कोई भी काम, दर्शक हमेशा उन्हें देखने के लिए उत्साहित रहते हैं. सलमान खान का यही स्टारडम, आकर्षण और दर्शकों से जुड़ाव उनकी हर वापसी को अपने आप में एक बड़ा इवेंट बना देता है.

प्रीमियर ने ही बना दिए नए रिकॉर्ड

इस उत्साह की साफ झलक ‘बिग बॉस' सीजन 20 के प्रीमियर में देखने को मिली. पिछले एक साल में कई छोटे रियलिटी शोज देखने के बाद दर्शक खास तौर पर सलमान खान को बतौर होस्ट वापस देखने और शो से जुड़े उसी बड़े पैमाने और स्टार पावर को फिर से महसूस करने के लिए उत्साहित थे. आखिरकार शनिवार को इस बहुप्रतीक्षित प्रीमियर का आगाज हुआ, जहां सलमान खान ने अपने ट्रेडमार्क अंदाज और उसी खास आभा के साथ ‘बिग बॉस' के मंच पर वापसी की. पहले ही एपिसोड ने जबरदस्त और रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप हासिल की, जो साफ तौर पर सलमान खान के असर और आज भी उनके साथ कायम बेमिसाल दर्शक खिंचाव को दर्शाता है.

जियो हॉट स्टार पर बना नंबर 1

हर साल दर्शकों को जिन सबसे बड़े टेलीविजन इवेंट्स का इंतजार रहता है, उनमें सलमान खान की देश के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस'में वापसी भी शामिल है. शो के साथ उनका सफर एक दशक से भी ज्यादा लंबा रहा है, जिससे वह सबसे लंबे समय तक जुड़े सेलिब्रिटी होस्ट बन चुके हैं. पिछले कई वर्षों में उनकी खास होस्टिंग स्टाइल, बेबाक बातचीत, ह्यूमर और उनकी अनोखी शख्सियत ने शो को एक अलग ही स्तर और एंटरटेनमेंट वैल्यू दी है.

ये भी पढ़ें: काजी तौकीर को कम मत आंकना बिग बॉस 20 वालों, फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह दिग्गजों को कर चुका है बाहर

20वें सीजन के इस खास पड़ाव पर सलमान खान की वापसी को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा थी. ‘बिग बॉस' से एक साल दूर रहने के बाद उनकी वापसी ने एक बार फिर वही बड़े पर्दे जैसा माहौल और लार्जर-दैन-लाइफ एनर्जी वापस ला दी है, जिसके साथ दर्शक इस शो को जोड़कर देखते हैं. रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग इस बात का मजबूत संकेत है कि दर्शकों ने ‘बिग बॉस' के मंच पर सलमान खान को कितना मिस किया.

प्रीमियर के साथ सीजन की शानदार शुरुआत ने माहौल तैयार कर दिया है और अब फैंस को हर वीकेंड सलमान खान को देखने का और भी बेसब्री से इंतज़ार रहेगा. उनका अनोखा आकर्षण, व्यक्तित्व और स्टार पावर एक बार फिर ‘बिग बॉस' के पूरे अनुभव के केंद्र में रहने वाला है.

ये Video भी देखें: बिग बॉस में जा रही हैं रिया अहीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Television, Hindi News, Entertainment, Bigg Boss 20
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com