- आमिर खान के भांजे हैं इमरान खान
- इमरान खान 8 साल से बॉलीवुड से हैं दूर
- 18 फिल्मों में काम कर चुके हैं इमरान खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और बड़े होने के बाद भी उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से सभी को इंप्रेस किया. उन्हीं में से एक है ये एक्टर, जिन्होंने अपने मामा के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और जवान होने के बाद भी उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ की 8 सालों से ये बड़े पर्दे से दूर हो गए हैं? तो चलिए इस तस्वीर को देखकर गैस करने की कोशिश करें कि ये सेलिब्रिटी कौन है?
एक हिंट हम आपको दे देते हैं कि इनका रिश्ता बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ भी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कौन है तस्वीर में नजर आ रहा है यह मासूम बच्चा
इस तस्वीर को जरा गौर से देखें, अपने दोस्त के साथ बैठा हुआ ये छोटा सा बच्चा बॉलीवुड का हैंडसम हंक हैं. अगर आप तस्वीर को देखकर पहचान नहीं पा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर इमरान खान हैं, जो तस्वीर में बहुत ही मासूम और क्यूट लग रहे हैं. दरअसल, ये तस्वीर कुछ समय पहले इमरान खान ने ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें वो और उनके दोस्त नजर आ रहे हैं और 30 सालों से दोनों की दोस्ती बरकरार है.
क्या खत्म हो गया है इमरान खान का करियर
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने 1992 जो जीता वही सिकंदर में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था, जिसमें वो एक गाने में आमिर खान के बचपन के किरदार में नजर आए थे. इसके बाद 2008 में उनकी सुपर डुपर हिट फिल्म जाने तू या जाने ना बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. इसके अलावा उन्होंने किडनैप, लक, मेरे ब्रदर की दुल्हन, आई हेट लव स्टोरी, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा और कट्टी बट्टी जैसी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन 2015 के बाद से इमरान खान की कोई भी फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं आई है और वो 8 साल से बड़े पर्दे से दूर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं