विज्ञापन

1943 का वो गाना, अंग्रेजों के खिलाफ उठी थी आवाज, भारत की आजादी से पहले छा गया था हर किसी की जुबान पर

आजादी से पहले का दौर ऐसा था जब देशभक्ति की आवाज सिर्फ आंदोलनों में नहीं, बल्कि फिल्मों के जरिए भी लोगों तक पहुंच रही थी. 1943 में आई एक फिल्म ने अपने दमदार अंदाज से दर्शकों के बीच ऐसा असर छोड़ा कि वह उस दौर की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई.

1943 का वो गाना, अंग्रेजों के खिलाफ उठी थी आवाज, भारत की आजादी से पहले छा गया था हर किसी की जुबान पर
1943 का वो देशभक्ति गाना, अंग्रेजों के खिलाफ उठी थी आवाज
नई दिल्ली:

आजादी की लड़ाई के दौर में देशभक्ति सिर्फ नारों और आंदोलनों तक सीमित नहीं थी. सिनेमा और संगीत भी लोगों के दिलों में जोश भरने का बड़ा जरिया बने हुए थे. साल 1943 में आई फिल्म ‘किस्मत' का एक गाना ऐसा ही था, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के दौर में लोगों के अंदर देशप्रेम की चिंगारी और तेज कर दी. ‘दूर हटो ऐ दुनिया वालों, हिंदुस्तान हमारा है' के बोल सीधे तौर पर ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज जैसे लगते थे. दिलचस्प बात ये है कि गाना आजादी मिलने से करीब चार साल पहले ही बेहद पॉपुलर हो गया था.

अंग्रेजों को सीधी चुनौती देता था गाने का अंदाज

‘दूर हटो ऐ दुनिया वालों' गाना फिल्म ‘किस्मत' का हिस्सा था, जिसे ज्ञान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अशोक कुमार, मुमताज शांति और शाह नवाज जैसे कलाकार नजर आए थे. इस गाने को अमीरबाई कर्नाटकी और खान मस्ताना ने आवाज दी थी. जबकि इसके बोल कवि प्रदीप ने लिखे थे और संगीत अनिल बिस्वास ने दिया था.

ये भी पढ़ें- 1992 का सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक, कुमार सानू, साधना, अलका की आवाज ने 7 के सात गानों की फिल्म सुपरहिट 

गाने के बोलों में देश के लिए गर्व और विदेशी ताकतों के खिलाफ विरोध साफ सुनाई देता था. हालांकि उस समय सेंसर और ब्रिटिश हुकूमत की सख्ती के बीच सीधे तौर पर अंग्रेजों के खिलाफ गाना बनाना आसान नहीं था. ऐसे में गीत के शब्दों को इस तरह पेश किया गया कि संदेश जनता तक भी पहुंच गया और गाना लोगों की जुबान पर भी चढ़ गया.

‘किस्मत' बनी थी पहली बड़ी ऑल इंडिया ब्लॉकबस्टर

‘किस्मत' सिर्फ अपने गाने की वजह से चर्चा में नहीं आई थी. ये फिल्म उस दौर में कई मायनों में बेहद अलग थी. इसमें पहली बार एंटी-हीरो और एक प्रेग्नेंट महिला जैसे बोल्ड विषयों को कहानी का हिस्सा बनाया गया था. फिल्म दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौर में बनी और रिलीज के बाद जबरदस्त कामयाबी हासिल की. देश में आजादी का आंदोलन जोर पकड़ रहा था और ऐसे समय में फिल्म के देशभक्ति गीतों ने दर्शकों से सीधा जुड़ाव बनाया. यही वजह रही कि ‘किस्मत' बॉम्बे सिनेमा की पहली बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हुई और इसे भारतीय सिनेमा की शुरुआती ऑल इंडिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिना जाता है.

ये भी पढ़ें- भाई की मौत, छोटे भाई ने प्रेग्नेंट भाभी से की फर्ज के लिए शादी, भूला अपना प्यार, किशोर कुमार-लता मंगेशकर की आवाज से सजे 15 गाने, पंद्रह सुपरहिट

ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Door Hato E Duniya Walon, Kismet Movie Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com