विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली :

गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) अग्नाशय कैंसर से लंबे समय से पीड़ित थे. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन पर केंद्र सरकार ने 18 मार्च को राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की. केंद्र सरकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि मनोहर पर्रिकर का राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया जाएगा. बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन की पुष्टि की. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) के निधन पर दुख जताया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, 'गोवा के मुख्यमंत्री  मनोहर पर्रिकर के निधन से बहुत दुख पहुंचा. वे ईमानदारी और समर्पण के प्रतीक थे. भारत और गोवा के लोगों के लिए उनके काम को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) मार्च 2017 में रक्षा मंत्री का पद छोड़कर चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री (Goa CM) बने थे. भारतीय राजनीति में मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) की पहचान 'मिस्टर क्लीन' के रूप में होती है. मनोहर पर्रिकर ने 1978 में IIT मुंबई से ग्रेजुएशन किया. मनोहर पर्रिकर भारत के किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले वह पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने IIT ग्रेजुएशन किया था.

Manohar Parrikar Dies: नहीं रहे गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर, लंबी बीमारी के बाद 63 साल की उम्र में हुआ निधन

Manohar Parrikar Updates: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Manohar Parrikar Dies, Manohar Parrikar Death, Goa Chief Minister Dies, Manohar Parrikar Health Condition, Manohar Parrikar News, Manohar Parikar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com